असमएक्सक्लूसिव खबरेंगुवाहाटीलेटेस्ट खबरें
असम विधानसभा चुनाव: भाजपा को टक्कर देने विपक्षी दलों का महागठबंधन तैयार- गौरव गोगोई

विकाश शर्मा
गुवाहाटी, 12 नवंबर 2025/असम.समाचार
अगले वर्ष प्रस्तावित असम विधानसभा चुनाव को लेकर राज्य की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। कांग्रेस की असम इकाई के अध्यक्ष गौरव गोगोई ने बुधवार को घोषणा की कि भाजपा नीत गठबंधन को सत्ता से बाहर करने के लिए कम से कम आठ विपक्षी दल आगामी चुनाव में एकजुट होकर मैदान में उतरेंगे।
गोगोई ने कहा कि विपक्षी दलों का यह गठबंधन “लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा और राज्य में नफरत की राजनीति को खत्म करने” के उद्देश्य से बनाया गया है। उन्होंने दावा किया कि जनता भाजपा की नीतियों से ऊब चुकी है और आने वाला चुनाव “परिवर्तन का जनादेश” साबित होगा।
फ़ाइल फ़ोटो




