दिल्ली धमाकों पर आपत्तिजनक पोस्ट मामले में असम में 15 लोग गिरफ्तार

विकास शर्मा,
गुवाहाटी 13 नवंबर 2025/असम.समाचार
फ़ाइल फ़ोटो
दिल्ली धमाकों के बाद सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट डालने के मामले में असम पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। मुख्यमंत्री डॉ. हेमंत विश्व शर्मा ने बताया कि अब तक राज्यभर में कुल 15 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
मुख्यमंत्री ने अपने ‘एक्स’ अकाउंट के जरिए जानकारी दी कि बीती रात नौ और व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है। इससे पहले कल छह लोगों की गिरफ्तारी की गई थी।

गिरफ्तार किए गए लोगों में रफीजुल अली (बोंगाईगांव), फोरिद उद्दीन लश्कर (हैलाकांडी), इनामुल इस्लाम (लखीमपुर), फिरूज अहमद उर्फ पापोन (लखीमपुर), शाहिल शोमन सिकदर उर्फ शाहिदुल इस्लाम (बारपेटा), रकीबुल सुल्तान (बारपेटा), नसीम अकрам (होजाई), तसलीम अहमद (कामरूप) और अब्दुर रोहीम मोल्लाह उर्फ बैप्पी हुसैन (दक्षिण सालमारा) शामिल हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि असम पुलिस हिंसा का महिमामंडन करने वालों के खिलाफ सख्त रुख अपनाए हुए है और किसी भी प्रकार की उकसाने वाली या असंवेदनशील पोस्ट को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
पुलिस ने बताया कि सभी गिरफ्तार व्यक्तियों से पूछताछ की जा रही है और उनके सोशल मीडिया अकाउंट्स की भी जांच की जा रही है।




