Blogअसमअसम.समाचार(स्पेशल)थर्ड आईधर्म और आस्थामौसमराष्ट्रीयलेटेस्ट खबरेंसामाजिक

नगांव:आम रस वितरण कर मातृशक्ति ने दिया सेवा का संदेश

डिंपल शर्मा,

नगांव 9 जून 2026/असम.समाचार

पावन पुरुषोत्तम मास के अवसर पर लावखोवा रोड की मातृशक्ति ने सेवा, समर्पण और मानवता का प्रेरणादायी उदाहरण प्रस्तुत करते हुए 200 लीटर से अधिक शुद्ध आम रस का वितरण किया। भीषण गर्मी के बीच आयोजित इस सेवा कार्य में 1200 से अधिक राहगीरों एवं जरूरतमंद लोगों को आम रस पिलाकर राहत पहुंचाई गई।

इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने मातृशक्ति के इस निस्वार्थ सेवा भाव की मुक्तकंठ से सराहना की। महिलाओं ने कहा कि पुरुषोत्तम मास में सेवा, दान और परोपकार का विशेष महत्व है तथा इसी भावना को लेकर यह आयोजन किया गया। आम रस वितरण के दौरान पूरे क्षेत्र में भक्तिमय एवं सेवा का वातावरण बना रहा।

कार्यक्रम को सफल बनाने में अनेक महिलाओं ने सक्रिय सहभागिता निभाई। प्रमुख रूप से सरला चांडक, मंजू वर्मा, लीला वर्मा, ज्योति वर्मा, आभा देवी शर्मा, सरला खेड़िया, मंजू देवी शर्मा, कमला जोशी, ऊषा केजरीवाल, उषा खेड़िया, कंचन वर्मा, मंजू गट्टानी, मनीषा केजरीवाल, स्नेहा गग्गड, संगीता तोदी, सरोज सुराणा, लक्ष्मी बीदासरिया, गणेशी पारीक, नेहा महर्षि, उषा अग्रवाल, बबीता शर्मा, करुणा शर्मा, सुषमा शर्मा, सुमन शर्मा, सावित्री शर्मा, रानी शर्मा एवं ऊषा शर्मा का विशेष योगदान रहा।

कार्यक्रम के अंत में सभी महिलाओं के सेवा कार्य की भूरी-भूरी प्रशंसा की गई तथा भविष्य में भी इसी प्रकार के जनकल्याणकारी कार्यों को जारी रखने का संकल्प लिया गया।

पुरुषोत्तम मास में आयोजित यह सेवा अभियान क्षेत्र में चर्चा का विषय बना रहा और लोगों ने इसे समाज के लिए प्रेरणादायी पहल बताया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!