असमअसम.समाचार(स्पेशल)एक्सक्लूसिव खबरेंगुवाहाटीतीसरी आंखमेघालयराष्ट्रीयलेटेस्ट खबरेंसामाजिक

असम की लापता शिक्षिका शिलांग में मिली, मानसिक स्थिति अस्थिर

गोविंद शर्मा/विकास शर्मा,

 

शिलांग/गुवाहाटी, 25 अप्रैल 2026/असम.समाचार

असम की 27 वर्षीय शिक्षिका भावना शर्मा, जो हाल ही में रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हो गई थीं, को शनिवार सुबह शिलांग में सुरक्षित बरामद कर लिया गया।

जानकारी के अनुसार, वह तेतेलिया से अजारा जाते समय यह कहकर निकली थीं कि उनकी जान को खतरा है, जिसके बाद से उनका कोई सुराग नहीं मिल पा रहा था।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, शनिवार सुबह करीब 8 बजे शिलांग के पोलो मार्केट क्षेत्र में ट्रैफिक पुलिस कर्मियों ने उन्हें संदिग्ध अवस्था में देखा और तत्काल अपने संरक्षण में लिया।

इसके बाद उन्हें सदर पुलिस स्टेशन लाया गया।
शिलांग के पुलिस अधीक्षक विवेक सिएम ने बताया कि बरामदगी के समय महिला मानसिक रूप से भ्रमित अवस्था में थीं और फिलहाल अपने लापता होने के कारणों या परिस्थितियों के बारे में कोई स्पष्ट बयान देने की स्थिति में नहीं हैं।

पुलिस अधीक्षक ने यह भी जानकारी दी कि इस संबंध में असम पुलिस को सूचित कर दिया गया है और एक टीम शिलांग पहुंचकर आगे की जांच प्रक्रिया को आगे बढ़ाएगी।

इस बीच, नियमानुसार महिला को चिकित्सकीय परीक्षण के लिए सिविल अस्पताल भेजा गया है, जहां उनकी स्वास्थ्य स्थिति की जांच की जा रही है।

मामले को लेकर दोनों राज्यों की पुलिस सतर्क है और महिला के लापता होने के पीछे के कारणों का पता लगाने के लिए विस्तृत जांच की जा रही है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!