असमअसम.समाचार(स्पेशल)एक्सक्लूसिव खबरेंगुवाहाटीतीसरी आंखथर्ड आईधर्म और आस्थाराष्ट्रीयलेटेस्ट खबरेंसामाजिक

उत्तर गुवाहाटी में हरित पहल, महिलाओं ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

डिंपल शर्मा,

गुवाहाटी, 25अप्रैल 2026/असम.समाचार

अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन, उत्तर गुवाहाटी शाखा द्वारा विश्व पृथ्वी दिवस के अवसर पर विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान पर्यावरण संरक्षण और प्रदूषण मुक्त जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया गया।

कार्यक्रम के अंतर्गत प्रकल्प प्रमुख किरण शर्मा एवं कोषाध्यक्ष गरिमा व्यास ने भित्तिचित्रों के माध्यम से लोगों को जागरूक किया। तकनीकी प्रमुख उषा पारीक और पूनम पारीक ने भी इस अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाई। अध्यक्ष इंदु पारीक ने लोगों को कार पूलिंग के लिए प्रेरित किया।

प्रकृति प्रमुख माया पारीक ने साइकिल चलाने और वाहनों का कम उपयोग करने का संदेश दिया। वहीं सुनीता खेमका और पूजा धारीवाल ने कम दूरी की यात्रा पैदल करने तथा पक्षियों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था करने पर जोर दिया।

ऊषा शर्मा ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया, जबकि सरोज पारीक ने पशु सेवा के माध्यम से जागरूकता अभियान में योगदान दिया। अन्य सदस्याओं ने भी जागरूकता संदेशों को साझा कर अधिक से अधिक लोगों तक अभियान पहुंचाने का प्रयास किया।

इस अवसर पर स्थानीय लोगों ने भी सहयोग करते हुए पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने का संकल्प लिया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!