कैंसर पीड़ित बच्चों के बीच लायंस क्लब ऑफ गुवाहाटी ग्रेटर ने किया दूध वितरण

ओपी शर्मा,
गुवाहाटी 15 मई 2026/असम.समाचार
समाज सेवा की भावना को साकार करते हुए लायंस क्लब ऑफ गुवाहाटी ग्रेटर द्वारा स्थानीय आर्यनगर स्थित बी. बरूआ कैंसर इंस्टीट्यूट परिसर में सेंट ज्युड चाइल्ड केयर सेंटर में दूध वितरण का सेवा कार्यक्रम सफलतापूर्वक आयोजित किया गया।
इस अवसर पर बच्चों के बीच ताजा दूध वितरित कर उनके स्वास्थ्य एवं उत्साह को बढ़ाने का सार्थक प्रयास किया गया। आज के कार्यक्रम में क्लब के सम्मानित सदस्य लायन सज्जन कुमार अग्रवाल द्वारा अपने जन्मदिन के उपलक्ष्य में 84 लीटर अमूल ताजा दूध प्रायोजित किया गया, जिसने बच्चों के चेहरों पर मुस्कान बिखेर दी। केंद्र के पदाधिकारीगण द्वारा इस सराहनीय प्रयास की व्यापक प्रशंसा की गई।
इस सेवा गतिविधि की संचालिका लायन अर्पणा सरावगी एवं सह-संचालिका लायन रोमिल गग्गड के नेतृत्व और समर्पण की सभी ने सराहना की। कार्यक्रम में लायन रूपा गग्गड, लायन बबीता चौधरी और लायन मन्जु जैन का विशेष सहयोग रहा।
क्लब के अध्यक्ष लायन प्रकाश काबरा ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सेवा और करुणा ही लायनिज़्म की सच्ची भावना है। क्लब के सचिव लायन रमेश जैन ने बताया कि लायंस क्लब ऑफ गुवाहाटी ग्रेटर सदैव समाज के जरूरतमंद वर्ग की सेवा के लिए प्रतिबद्ध है और भविष्य में भी ऐसे कार्य जारी रहेंगे।
क्लब के जनसंपर्क अधिकारी लायन रतन खाखोलिया ने प्रेस विज्ञप्ति के जरिए यह जानकारी साझा की।



