असमशिक्षा

होजाई जिले के विभिन्न विद्यालयों में शिक्षक दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

निरंजन सरावगी

होजाई, 5 सितंबर 2025/असम.समाचार

होजाई जिले के विभिन्न विद्यालयों में शिक्षक दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं ने शिक्षकों को सम्मानित किया और विविध सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।

राष्ट्रभाषा विद्यालय परिसर में कार्यक्रम का शुभारंभ शिक्षाविद एवं देश के द्वितीय राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की प्रतिमा पर पुष्पांजलि और दीप प्रज्वलन से हुआ। विद्यालय के सचिव विद्यासागर सिंह ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि गुरु-शिष्य परंपरा प्राचीन काल से चली आ रही है और शिक्षक समाज एवं राष्ट्र के निर्माता हैं।

शिक्षिका विनीता बरुआ ने विद्यार्थियों को माता-पिता और गुरुओं की बात मानकर शिक्षा में प्रगति करने का संदेश दिया। शिक्षक विमलेश कुमार गुप्ता ने भी बच्चों को जीवनोपयोगी विचार साझा किए। कार्यक्रम में शिक्षक अकल छेत्री, सुजाता शर्मा, निलाक्षी डेका, दीप सर, सूरज, अमृता महतो सहित अन्य शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।

इसी प्रकार, मारवाड़ी हिंदी प्राथमिक विद्यालय में अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन की सदस्यों ने शिक्षकों को सम्मानित किया। नर्सिंग स्थान, गांधी विद्यापीठ, देशबंधु विद्यापीठ सहित जिले के अन्य विद्यालयों में भी उत्साहपूर्वक शिक्षक दिवस मनाया गया।

 

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!