असमगुवाहाटी

राजस्थान फाउंडेशन की अपील : जुबिन गर्ग के निधन पर असम शोकाकुल, दाह-संस्कार के दिन प्रतिष्ठान बंद रखने की अपील

विकाश शर्मा/ओपी शर्मा

गुवाहाटी/जयपुर 19 सितंबर 2025/असम.समाचार

असम के लोकप्रिय एवं सुप्रसिद्ध गायक जुबिन गर्ग के आकस्मिक निधन से सम्पूर्ण असम सहित पूरा देश शोक में डूब गया है। अपनी मधुर और अनोखी गायन शैली से संगीत प्रेमियों के दिलों पर राज करने वाले जुबिन गर्ग के देवलोक गमन को संगीत जगत ने अपूरणीय क्षति बताया है।

राजस्थान फाउंडेशन के असम एंव नॉर्थ ईस्ट चैप्टर के अध्यक्ष रतन शर्मा ने कहा, “असम ने अपने बेटे को खो दिया है, यह क्षति कभी पूरी नहीं हो सकती।” वहीं फाउंडेशन के सचिव शंकर बिड़ला ने भी गहरा दुख व्यक्त किया और दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना की।

फाउंडेशन ने समाज से अपील की है कि लोग जुबिन गर्ग की स्मृति में 20 और 21 सितंबर के दिन अपने-अपने प्रतिष्ठान बंद रखकर इस महान कलाकार को श्रद्धांजलि अर्पित करें।

गौरतलब है कि जुबिन गर्ग ने अपनी आवाज से न सिर्फ असम बल्कि पूरे भारत और विदेशों में भी लाखों श्रोताओं का दिल जीता। उनके अचानक निधन ने हर घर को शोकाकुल कर दिया है। राजस्थान फाउंडेशन ने कहा है कि “यह समय जुबिन गर्ग को सच्ची श्रद्धांजलि देने और उनकी स्मृतियों को संजोने का है।”

 

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!