
डिंपल शर्मा
नगांव 13 सितंबर 2025/असम.समाचार
मोरिकलँग पुलिस ने ड्रग्स विरोधी अभियान के तहत एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने अभियान के दौरान भारी मात्रा में नशायुक्त टेबलेट ज़ब्त करने के साथ ही एक सप्लायर को भी गिरफ्तार किया।
Advertisement

जानकारी के अनुसार, यह कार्रवाई पानीखाइटी के 2 नंबर कटनी गाँव में की गई, जहाँ से सप्लायर इकरामुल हुसैन को नशीली गोलियों के बड़े स्टॉक के साथ गिरफ्तार किया गया। पुलिस का कहना है कि बरामद गोलियों की मात्रा इतनी है कि यह खुद में अवैध कारोबार के बड़े नेटवर्क की ओर इशारा करती है।
फिलहाल, इकरामुल से लगातार पूछताछ जारी है और उम्मीद है कि इससे ड्रग्स सप्लाई चेन से जुड़े और भी नाम सामने आएंगे।
ध्यान देने योग्य है कि नगांव ज़िले में पुलिस बीते एक साल से ड्रग्स के खिलाफ़ लगातार कड़ा अभियान चला रही है। इस दौरान करोड़ों रुपये की नशीली सामग्री ज़ब्त की गई है और सैकड़ों तस्करों व सप्लायरों को जेल की सलाखों के पीछे भेजा गया है।
पुलिस का साफ़ संदेश है
“नगांव में नशे का कारोबार करने वालों की अब खैर नहीं।”



