गुवाहाटीदिल्ली एनसीआरसामाजिक

पूर्वोत्तर प्रदेशीय मारवाड़ी सम्मेलन की गुवाहाटी शाखा को मिला सर्वश्रेष्ठ शाखा पुरस्कार

शाखा अध्यक्ष शंकर बिड़ला ने इस उपलब्धि पर गर्व व्यक्त करते हुए कहा कि गुवाहाटी शाखा ने न केवल पूर्वोत्तर प्रदेशीय स्तर पर, बल्कि राष्ट्रीय स्तर पर भी अपनी विशेष पहचान बनाई है।

विकाश शर्मा

नई दिल्ली/गुवाहाटी 6 सितंबर 2025

अखिल भारतीय मारवाड़ी सम्मेलन के 28वें राष्ट्रीय अधिवेशन के अवसर पर आयोजित सम्मान समारोह में गुवाहाटी शाखा को सर्वश्रेष्ठ शाखा पुरस्कार से सम्मानित किया गया। यह कार्यक्रम दिल्ली प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन के आतिथ्य में संपन्न हुआ।

पुरस्कार प्रांतीय अध्यक्ष कैलाश काबरा एवं महामंत्री रमेश चांडक ने ग्रहण किया। सम्मेलन के गुवाहाटी शाखा अध्यक्ष शंकर बिड़ला ने इस उपलब्धि पर गर्व व्यक्त करते हुए कहा कि गुवाहाटी शाखा ने न केवल पूर्वोत्तर प्रदेशीय स्तर पर, बल्कि राष्ट्रीय स्तर पर भी अपनी विशेष पहचान बनाई है।

उन्होंने कहा कि इस उपलब्धि के पीछे सभी सम्मानित सदस्यों का अथक परिश्रम और सहयोग है। उन्होंने सभी सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त किया।

इस आशय की जानकारी शाखा अध्यक्ष शंकर बिड़ला द्वारा जारी एक विज्ञप्ति के माध्यम से दी गई।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!