असमगुवाहाटीधर्म और आस्था

लायंस क्लब ऑफ गुवाहाटी प्राइड ने श्राद्ध पक्ष 15 दिवसीय सेवा परियोजना का शुभारंभ किया

विकास शर्मा

गुवाहाटी, 7 सितम्बर 2025/असम.समाचार

लायंस क्लब ऑफ गुवाहाटी प्राइड द्वारा श्राद्ध पक्ष के अवसर पर 15 दिवसीय सेवा परियोजना की शुरुआत डेस्टिनेशन (विशेष आवश्यकता वाले बच्चों के आवासीय गृह) में एक हृदयस्पर्शी कार्यक्रम के साथ की गई।

कार्यक्रम में क्लब के 11 सदस्य – उत्तम कुमार अग्रवाल, सुनीला खे़मका, अमित पोद्दार, पूजा पोद्दार, अनुप कुमार जाजोदिया, मनीष जैन, नेहा जैन, कपिल शर्मा, अर्चना शर्मा, पुष्प कुमार अग्रवाल और ममता बंसल उपस्थित रहे।

कार्यक्रम की शुरुआत रूपा हज़ारिका के प्रेरक संबोधन से हुई, जिसके बाद चार्टर अध्यक्ष अनुप कुमार जाजोदिया ने धन्यवाद ज्ञापन दिया। बच्चों ने हस्तनिर्मित ग्रीटिंग कार्ड भेंट किए और मधुर प्रार्थना गीत प्रस्तुत कर क्लब सदस्यों का स्वागत किया, जिससे वातावरण भावनाओं और उल्लास से भर उठा।

सेवा गतिविधियों के तहत सभी बच्चों को चॉकलेट वितरित की गईं, साथ ही वॉटर प्यूरीफायर और राशन भी प्रदान किया गया। इस पहल से कुल 82 लाभार्थी लाभान्वित हुए।

लायंस क्लब ऑफ गुवाहाटी प्राइड ने डेस्टिनेशन प्रबंधन को उनके सहयोग के लिए धन्यवाद दिया और आश्वासन दिया कि श्राद्ध पक्ष सेवा परियोजना के अंतर्गत इस प्रकार की सेवाएं निरंतर जारी रहेंगी।

 

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!