Blogअसमहादसा

नलबाड़ी में भीषण आग, तीन दुकानें जलकर खाक

शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका, करीब पांच लाख रुपये का नुकसान

टिंकू मोनी,

नलबाड़ी, 2 अक्टूबर 2026/असम.समाचार

नलबाड़ी के बरुआ रोड इलाके में शुक्रवार को अचानक आग लगने से तीन दुकानें जलकर पूरी तरह खाक हो गईं। आग की चपेट में आने वाली दुकानों में एक कपड़े की दुकान, एक टीवी की दुकान और एक मोबाइल रिपेयरिंग की दुकान शामिल थी।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट होने की आशंका जताई जा रही है। घटना में करीब पांच लाख रुपये की संपत्ति के नुकसान का अनुमान है।

आग लगने की सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। अग्निशमन कर्मियों की तत्परता से आग को आसपास की दुकानों तक फैलने से रोक लिया गया। घटना के बाद इलाके में कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल रहा।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!