Blogथर्ड आईराष्ट्रीयलेटेस्ट खबरेंसामाजिक

जुबिन दा की प्रथम पुण्यतिथि पर गीतों से दी श्रद्धांजलि, मारवाड़ी सम्मेलन महिला शाखा ने एलओजी स्कूल में आयोजित की गीत-संगीत प्रतियोगिता, 250 विद्यार्थियों ने लिया भाग

डिंपल शर्मा,

गुवाहाटी 22 सितंबर 2026/असम.समाचार

असम के लोकप्रिय गायक एवं संगीतकार स्वर्गीय जुबिन गर्ग की प्रथम पुण्यतिथि के अवसर पर मारवाड़ी सम्मेलन गुवाहाटी महिला शाखा की ओर से एलओजी स्कूल में भावपूर्ण श्रद्धांजलि कार्यक्रम एवं गीत-संगीत प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने जुबिन दा के गीत प्रस्तुत कर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की।

कार्यक्रम का शुभारंभ महिला शाखा की अध्यक्ष संतोष शर्मा के नेतृत्व में स्वर्गीय जुबिन गर्ग की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर श्रद्धांजलि अर्पित करने के साथ हुआ। इसके बाद आयोजित गीत-संगीत प्रतियोगिता में करीब 250 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। विद्यार्थियों ने जुबिन दा द्वारा गाए लोकप्रिय गीतों की प्रस्तुतियां दीं। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर प्रोत्साहित किया गया। प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका संदीप चमड़िया ने निभाई।

इस अवसर पर स्कूल की शुभा क्याल, प्राचार्य विद्यानाथ झा तथा अखिल भारतीय मारवाड़ी युवा मंच के संयुक्त मंत्री पंकज जालान मंचासीन रहे। कार्यक्रम का संचालन निकिता सांकला, ज्योति शर्मा, प्रज्ञा माया शर्मा एवं राजश्री कुचेरिया ने किया

कार्यक्रम में महिला शाखा की उपाध्यक्ष रेखा गोयल, रश्मि जैन सहित कार्यकारिणी एवं साधारण सदस्य अलका अग्रवाल, अंजू खंडेलिया, लिजी कुंडलिया, कौशल्या व्यास, सरोज बी. जालान एवं सत्या भात्रा उपस्थित रहीं।
मानव सेवा की भावना के तहत महिला शाखा की ओर से विद्यार्थियों के बीच चॉकलेट, जूस, बिस्कुट सहित खाने-पीने की सामग्री का वितरण भी किया गया।

इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने कहा कि जुबिन दा भले ही आज हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनके गीत और आवाज हमेशा लोगों के दिलों में जीवित रहेंगे। विद्यार्थियों द्वारा उनके गीतों की प्रस्तुतियों के माध्यम से अपने प्रिय कलाकार को याद करना कार्यक्रम का भावुक पक्ष रहा। कार्यक्रम का समापन स्वर्गीय जुबिन गर्ग को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित करने के साथ हुआ।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!