Blogअपराधअसमएक्सक्लूसिव खबरेंथर्ड आईपुलिस बुकप्रशासनमुद्दा गरम हैराष्ट्रीयलेटेस्ट खबरेंहादसा

नगांव:कातीमारी सीआरपीएफ कैंप में अंधाधुंध गोलीबारी, ASI समेत 3 जवानों की मौत; 1 गंभीर रूप से घायल

विकास शर्मा,

नगांव, असम | 4 अगस्त:2026/असम.समाचार

असम के नगांव जिले में स्थित कातीमारी केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल कैंप में मंगलवार को एक खौफनाक वारदात सामने आई है। कैंप के भीतर हुई गोलीबारी की इस घटना में तीन जवानों की मौत हो गई है, जबकि एक अन्य जवान गंभीर रूप से घायल है।

​क्या है पूरा मामला?

​प्राथमिक जानकारी के अनुसार, सीआरपीएफ के सहायक उप-निरीक्षक (ASI) बल्लानी प्रेमावरम ने अचानक अपने ही साथियों पर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। इस गोलीबारी में दो जवान – राम नरेश सिंह यादव और विष्णु प्रसाद बघेल की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, गोविंद श्रीपुल नामक एक अन्य जवान गोली लगने से बुरी तरह घायल हो गया।

​वारदात को अंजाम देने के बाद ASI बल्लानी प्रेमावरम ने खुद को भी गोली मारकर आत्महत्या कर ली।

​घायल जवान अस्पताल में भर्ती

​घटना के तुरंत बाद कैंप में हड़कंप मच गया। घायल जवान गोविंद श्रीपुल को आनन-फानन में इलाज के लिए नगांव के स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी स्थिति पर डॉक्टर नजर बनाए हुए हैं।

​जांच जारी

​इस दुखद घटना के पीछे की असली वजह क्या थी और ASI ने यह कदम क्यों उठाया, इसका अभी पता नहीं चल पाया है। पुलिस और सीआरपीएफ के वरिष्ठ अधिकारियों ने फिलहाल इस मामले पर आधिकारिक टिप्पणी करने से इनकार कर दिया है।

​मामले की गंभीरता को देखते हुए उच्च स्तरीय जांच शुरू कर दी गई है। विस्तृत विवरण की प्रतीक्षा है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!