शिलांग दाधीच परिषद की आमसभा संपन्न: 19 सितंबर को धूमधाम से मनाया जाएगा महर्षि दधीचि जयंती महोत्सव

सुशील दाधीच,
शिलांग 22 जुलाई 2026/असम.समाचार
स्थानीय शिलांग दाधीच परिषद द्वारा हर वर्ष आयोजित होने वाले श्री महर्षि दधीचि ऋषि जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में रविवार को एक आमसभा का सफल आयोजन किया गया। बैठक में आगामी 19 सितंबर को महर्षि दधीचि ऋषि जन्मोत्सव को पूरे हर्षोल्लास और जोर-शोर के साथ मनाने का सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया।
सभा के दौरान मंच पर विनोद दाधीच, प्रहलाद दाधीच तथा शिलांग दाधीच परिषद के अध्यक्ष सुशील दाधीच विशेष रूप से उपस्थित रहे। बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों की आपसी सहमति से प्रहलाद दाधीच को आगामी जन्मोत्सव कार्यक्रम का संयोजक मनोनीत किया गया।
समिति और जिम्मेदारियों का आवंटन
आयोजन को भव्य रूप देने के लिए आमसभा में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। कार्यक्रम के सुचारू संचालन हेतु समाज की महिलाओं को भी विशेष जिम्मेदारियां सौंपी गईं। इसके अतिरिक्त उमेश दाधीच, आशुतोष दाधीच, पवन दाधीच एवं बनवारीलाल दाधीच को भी विभिन्न व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी दी गई।
बैठक के समापन के उपरांत सभी सदस्यों ने चाय-नाश्ते के साथ सामाजिक विषयों पर चर्चा की। अंत में शिलांग दधीचि परिषद के सचिव उमेश दाधीच एवं कोषाध्यक्ष बनवारी दाधीच ने सभा में पधारे सभी प्रबुद्धजनों का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।



