Blogधर्म और आस्थामेघालयराजस्थानलेटेस्ट खबरेंसामाजिक

श्री राजस्थानी ब्राह्मण समाज शिलांग की नई कार्यकारिणी का गठन, पवन शर्मा बने अध्यक्ष

सुशील दाधीच,

शिलांग 3 जुलाई 2026/असम.समाचार

श्री राजस्थानी ब्राह्मण समाज की आम सभा रविवार को श्री राजस्थानी विश्राम भवन में आयोजित हुई। बैठक में निवर्तमान कार्यकारिणी ने अपने कार्यकाल का आय-व्यय एवं लेखा-जोखा प्रस्तुत किया, जिसे उपस्थित समाज बंधुओं ने सर्वसम्मति से पारित कर दिया।

इसके बाद नई कार्यकारिणी के गठन की प्रक्रिया प्रारंभ की गई। इसके लिए मुकेश शर्मा, विनोद दाधीच और चौथमल शर्मा को मंच पर आमंत्रित किया गया। अध्यक्ष पद के लिए संजीव शर्मा, पवन शर्मा और प्रहलाद शर्मा के नाम प्रस्तावित हुए। बाद में दो नाम शेष रहे। इस दौरान संजीव शर्मा ने अपना नाम वापस लेते हुए पवन शर्मा के नाम का समर्थन किया, जिसके बाद पवन शर्मा को सर्वसम्मति से समाज का नया अध्यक्ष चुना गया।

आम सभा में निर्णय लिया गया कि सचिव, कोषाध्यक्ष सहित 21 सदस्यीय कार्यकारिणी के गठन के लिए नव-निर्वाचित अध्यक्ष को 10 दिनों का समय दिया जाएगा।
बैठक के समापन पर समाज बंधुओं ने एक-दूसरे को शुभकामनाएं दीं तथा सामूहिक भोज का आनंद लिया।

अंत में निवर्तमान अध्यक्ष संजीव शर्मा एवं पूर्व कार्यकारिणी ने नई कार्यकारिणी और सभी समाज बंधुओं का आभार व्यक्त करते हुए समाज के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!