होजाई:पुरुषोत्तम मास में मारवाड़ी सम्मेलन महिला शाखा ने वितरित किया खिचड़ी प्रसाद

निरंजन सरावगी,
होजाई, 15 जून 2026/असम.समाचार
पुरुषोत्तम मास के पावन अवसर पर मारवाड़ी सम्मेलन होजाई महिला शाखा द्वारा श्रद्धा एवं सेवा भाव के साथ विशाल खिचड़ी प्रसाद वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। स्थानीय लक्ष्मी नारायण मंदिर परिसर के सामने आयोजित इस कार्यक्रम में हजारों राहगीरों एवं श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर धर्मलाभ प्राप्त किया।
कार्यक्रम का उद्देश्य पुरुषोत्तम मास की आध्यात्मिक महत्ता को जन-जन तक पहुंचाने के साथ सेवा एवं सद्भावना का संदेश देना था। प्रसाद वितरण के दौरान महिला शाखा की सदस्यों ने उत्साहपूर्वक सेवा कार्य में भाग लिया और आने वाले श्रद्धालुओं का स्वागत किया।
इस अवसर पर ईशु भीमसरिया, सरिता सरावगी, बिमला पंसारी, सुनीता भीमसरिया, सपना मोर, रीना भीमसरिया, मधु भीमसरिया, रितु सरावगी, पिंकी पंसारी, संगीता भीमसरिया, नीतू मोर, पिंकी सरावगी, कविता सरावगी, अनिता बजाज, बबीता शर्मा, रेखा मोर, संतोष शर्मा, रंजना पंसारी, दीपिका भीमसरिया, ध्रुव भीमसरिया, पलक भीमसरिया, दीपा सिंघानिया, मीनू सिंघानिया सहित अनेक सदस्याएं उपस्थित रहीं।
प्रसाद वितरण कार्यक्रम को लोगों का भरपूर सहयोग मिला तथा बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने इसमें भाग लिया। उपस्थित लोगों ने महिला शाखा की इस सेवा पहल की सराहना करते हुए आयोजन की भूरी-भूरी प्रशंसा की।
मारवाड़ी सम्मेलन महिला शाखा की ओर से भविष्य में भी धार्मिक एवं सामाजिक सेवा कार्यों को निरंतर जारी रखने का संकल्प व्यक्त किया गया।



