असमगुवाहाटीधर्म और आस्थामौसमराष्ट्रीयलेटेस्ट खबरेंवनशिक्षासामाजिक

वृक्षारोपण, गौसेवा और सत्संग के साथ ‘अपनी चौपाल’ का पर्यावरण संरक्षण अभियान संपन्न

ओपी शर्मा,

गुवाहाटी, 15 जून 2026/असम.समाचार

सामाजिक एवं पर्यावरणीय गतिविधियों में सक्रिय संस्था ‘अपनी चौपाल’ द्वारा स्थानीय ध्यान फाउंडेशन, गुवाहाटी चैप्टर के परिसर में विशाल वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व संस्था के मुख्य सलाहकार एवं पर्यावरण प्रेमी अशोक थर्ड ने किया।

 

कार्यक्रम के दौरान फाउंडेशन परिसर में कृष्णचूड़ा के पौधे लगाए गए। आयोजकों ने बताया कि यह वृक्ष पर्यावरण की सुंदरता बढ़ाने के साथ-साथ वायु की गुणवत्ता सुधारने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। वृक्षारोपण अभियान में उपस्थित सदस्यों ने पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त करते हुए पौधारोपण के साथ आर्थिक सहयोग भी प्रदान किया।

 

कार्यक्रम को सफल बनाने में ध्यान फाउंडेशन के वरिष्ठ कार्यकर्ता रमेश पंसारी तथा संचालिका गायत्री देवी का विशेष सहयोग रहा। वहीं प्रमिला थर्ड, सरोज मींडा और मीना गोयल सहित महिला सदस्यों ने भी सक्रिय भूमिका निभाई।

 

संस्था के जनसंपर्क अधिकारी रतन खाखोलिया ने बताया कि वृक्षारोपण के साथ-साथ गौसेवा एवं सत्संग का आयोजन भी किया गया, जिससे कार्यक्रम को सामाजिक और आध्यात्मिक आयाम प्राप्त हुआ।

 

इस अवसर पर गायत्री देवी ने उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रकृति प्रेम, पर्यावरण संरक्षण और गौसेवा से बढ़कर कोई धर्म नहीं है तथा प्रत्येक व्यक्ति को इन कार्यों में अपनी सक्रिय भागीदारी निभानी चाहिए।

 

कार्यक्रम के समापन पर आयोजित अल्पाहार समारोह में अशोक थर्ड ने कहा कि समाज सेवा ही मानव जीवन का सर्वोच्च उद्देश्य है। उन्होंने सभी से स्वस्थ, सक्रिय और सकारात्मक जीवनशैली अपनाने तथा समाज और पर्यावरण के हित में निरंतर कार्य करने का आह्वान किया।

 

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में संस्था के सदस्यों, पर्यावरण प्रेमियों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भाग लेकर इसे सफल बनाया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!