असमअसम.समाचार(स्पेशल)एक्सक्लूसिव खबरेंतीसरी आंखथर्ड आईधर्म और आस्थाराष्ट्रीयलेटेस्ट खबरेंसामाजिक

पुरुषोत्तम मास की एकादशी पर राधा स्टील द्वारा आम रस वितरण

डिंपल शर्मा,

नगांव, 11 जून 2026/असम.समाचार

पुरुषोत्तम मास की पावन एकादशी के अवसर पर नगांव के ओल्ड ए.टी. रोड स्थित धनुका हार्डवेयर के सामने स्थित राधा स्टील (सेरा बाथ प्रोडक्ट्स के अधिकृत वितरक) द्वारा श्रद्धालुओं एवं राहगीरों के लिए आम रस (मैंगो जूस) वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में लोगों ने आम रस ग्रहण कर भीषण गर्मी से राहत प्राप्त की। आयोजन का उद्देश्य पुरुषोत्तम मास की पुण्य बेला में सेवा, सद्भाव एवं परोपकार की भावना को बढ़ावा देना था।

राधा स्टील परिवार के सदस्यों ने बताया कि धार्मिक अवसरों पर जनसेवा के ऐसे कार्यक्रम समाज में सकारात्मक संदेश देते हैं तथा लोगों को सेवा कार्यों से जुड़ने की प्रेरणा प्रदान करते हैं।

इस अवसर पर स्थानीय नागरिकों, ग्राहकों एवं श्रद्धालुओं ने आयोजन की सराहना करते हुए राधा स्टील की सामाजिक एवं धार्मिक पहल की प्रशंसा की।

कार्यक्रम का समापन सभी के मंगलमय जीवन एवं समाज में सुख-शांति की कामना के साथ हुआ।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!