असमअसम.समाचार(स्पेशल)एक्सक्लूसिव खबरेंतीसरी आंखथर्ड आईधर्म और आस्थाराष्ट्रीयलेटेस्ट खबरेंसामाजिक

तेरापंथ सभा नगांव के नव मनोनीत अध्यक्ष एवं कार्यकारिणी का भव्य शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न

मुनि श्री के सानिध्य में तेरापंथ सभा नगांव की नई टीम ने ली शपथ, भवन में नव निर्मित सुविधाओं का भी हुआ लोकार्पण

डिंपल शर्मा,
नगांव 8 जून 2026/असम.समाचार
जैन श्वेताम्बर तेरापंथ सभा, नगांव के नव मनोनीत अध्यक्ष एवं उनकी कार्यकारिणी के शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन रविवार को तेरापंथ भवन के विशाल सभागार में श्रद्धा, उत्साह और गरिमामय वातावरण के बीच सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम आचार्य महाश्रमण के विद्वान सुशिष्य मुनि आनंद कुमार (कालू) एवं सहयोगी मुनि विकास कुमार के पावन सानिध्य में आयोजित किया गया।
तीन चरणों में आयोजित इस समारोह के प्रथम चरण में तेजपुर से पधारी तपस्विनी बहन सरोज देवी दुगड़ का तेरापंथ सभा, तेरापंथ महिला मंडल एवं तेरापंथ युवक परिषद द्वारा मोमेंटो, साहित्य एवं दुपट्टा भेंट कर भव्य स्वागत किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुनि आनंद कुमार द्वारा नमस्कार महामंत्र के साथ हुआ। महिला मंडल की बहनों ने स्वागत गीतिका प्रस्तुत कर तपस्विनी बहन का अभिनंदन किया।
सभा अध्यक्ष बिनोद बोथरा, महिला मंडल उपाध्यक्ष सुमन देवी बोथरा, तेयुप मंत्री अमित दुगड़ सहित अनेक श्रावक-श्राविकाओं ने अपने विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर सुमित दुगड़ एवं अनु दुगड़ ने तपस्या के प्रेरणादायी पक्षों पर प्रकाश डाला, जबकि उपासिका किरण बरमेचा ने अपने भावपूर्ण उद्बोधन एवं गीतिका से वातावरण को भक्तिमय बना दिया।
द्वितीय चरण में तेरापंथ सभा के नव मनोनीत अध्यक्ष विनोद कुमार बोथरा एवं उनकी कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न हुआ। मुनि विकास कुमार की भावपूर्ण गीतिका के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ।
तेरापंथ महासभा की कार्यसमिति सदस्य एवं पूर्वोत्तर महासभा के महामंत्री जीवनमल सुराणा ने श्रावक निष्ठा पत्र का वाचन करते हुए विनोद कुमार बोथरा को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इसके पश्चात अध्यक्ष बोथरा ने अपनी नवगठित कार्यकारिणी को शपथ ग्रहण कराई।
समारोह में प्रेम नाहटा, उत्तमचंद नाहटा, सांवरमल खेतावत, रघुबीर आलमपुरिया, ललित कोठारी, शंकरलाल वर्मा सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। विभिन्न सामाजिक एवं धार्मिक संगठनोंतेरापंथ महिला मंडल, तेरापंथ युवक परिषद, अणुव्रत समिति, अग्रवाल सभा, नगांव राजस्थानी युवक संघ, श्याम सेवा समिति, ब्राह्मण समाज, मारवाड़ी महिला समिति एवं मारवाड़ी सम्मेलन के पदाधिकारियों ने नव नियुक्त अध्यक्ष का अभिनंदन किया।
समारोह के तीसरे चरण में तेरापंथ भवन में नव निर्मित लिफ्ट एवं द्वितीय तल के सभागार का उद्घाटन दानदाता उत्तमचंद नाहटा एवं प्रेम नाहटा द्वारा मुनिवरों के मंगल सानिध्य में किया गया।
अपने आशीर्वचन में मुनि आनंद कुमार (कालू) ने अध्यक्ष विनोद कुमार बोथरा एवं उनकी टीम को मंगल पाठ सुनाते हुए सफल एवं उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम में नगांव, मोरियाबारी, ढिंग तथा आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में समाजबंधुओं ने भाग लिया। मंत्री विवेक बोड़ड़ ने कार्यक्रम का कुशल संचालन किया, जबकि श्रीमती ललिता कोठारी ने आभार व्यक्त किया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!