Blogअपराधअसमएक्सक्लूसिव खबरेंथर्ड आईपुलिस बुकप्रशासनमुद्दा गरम हैलेटेस्ट खबरें

नगांव बाइपास की ढाबा संस्कृति पर पुलिस का शिकंजा, संदिग्ध गतिविधियों में लिप्त दो युवतियां, चार युवक हिरासत में

विकास शर्मा,

गुवाहाटी, 31 मई 2026/असम.समाचार

नगांव का बरघाट बाइपास इन दिनों केवल वाहनों की आवाजाही का मार्ग नहीं, बल्कि कथित तौर पर अवैध गतिविधियों का केंद्र भी बनता जा रहा है। स्थानीय लोगों के बीच लंबे समय से यह चर्चा रही है कि बाइपास के कुछ ढाबों और लाइन होटलों में देर रात तक संदिग्ध गतिविधियां संचालित होती हैं।

इसी बीच एक गुप्त सूचना के आधार पर बरघाट पुलिस चौकी के प्रभारी अधिकारी नबारुण गोस्वामी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने बरघाट बाइपास स्थित एक लाइन होटल में छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने वहां मौजूद कुछ लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, हिरासत में लिए गए युवकों की पहचान आताबुर रहमान (27), जाहार अली (21), राबुल अली (26) और मोशाहिदुल इस्लाम (28) के रूप में हुई है। बताया जाता है कि अभियान के दौरान कुछ अन्य लोगों को भी मौके से पकड़ा गया था।

स्थानीय लोगों का कहना है कि बाइपास क्षेत्र में स्थित कुछ ढाबों और होटलों को लेकर समय-समय पर शिकायतें सामने आती रही हैं। पुलिस अब मामले के विभिन्न पहलुओं की जांच कर रही है और हिरासत में लिए गए लोगों से पूछताछ जारी है।

बरघाट बाइपास पर हुई इस कार्रवाई ने एक बार फिर सड़क किनारे संचालित ढाबों और होटलों की गतिविधियों को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए ऐसे अभियान आगे भी जारी रहेंगे। फिलहाल हिरासत में ली गई युवतियों का नाम गुप्त रखा गया है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!