Blogअसमएक्सक्लूसिव खबरेंथर्ड आईधर्म और आस्थाराष्ट्रीयलेटेस्ट खबरेंसामाजिक

मारवाड़ी सम्मेलन डिमौ शाखा की सार्थक पहल : हृदय रोग परीक्षण शिविर का सफल आयोजन

सुकाफा मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल के सहयोग से 56 लोगों को मिली निःशुल्क सेवा

केशव पारीक,

शिवसागर 26 अप्रैल 2026/असम.समाचार

मारवाड़ी सम्मेलन की डिमौ शाखा के सौजन्य से राजाबारी स्थित स्वर्गदेव सुकाफा मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल के सहयोग से शनिवार को डिमौ के कायाकिन नर्सिंग होम में हृदय रोग परीक्षण शिविर का सफल आयोजन किया गया।

इस शिविर में वरिष्ठ एवं अनुभवी हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. पंकज कुमार पांडे के नेतृत्व में हॉस्पिटल की मेडिकल टीम में कार्डिनेटर राजेन्द्र कोयरी और नर्स शिवानी चेतिया एवं रश्मि दास सहित टीम ने मरीजों को ईसीजी जांच सहित विस्तृत स्वास्थ्य परीक्षण किए।

कुल 56 लोगों को निःशुल्क चिकित्सकीय सेवा प्रदान की गई। शाखाध्यक्ष ओमप्रकाश बजाज ने कहा कि इस शिविर का आयोजन स्थानीय समुदाय के लिए विशेष रूप से उपयोगी साबित हुआ।

क्योंकि ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में हृदय रोगों की बढ़ती समस्या को देखते हुए समय पर स्क्रीनिंग अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने भविष्य में भी ऐसे स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन जारी रखने की प्रतिबद्धता जताई है।

उल्लेखनीय है कि देश के वृहत्तर मारवाड़ी समाज की प्रतिनिधि संस्था अखिल भारतीय मारवाड़ी सम्मेलन सामाजिक सेवा, स्वास्थ्य जागरूकता और समुदाय कल्याण के क्षेत्र में सक्रिय संगठन है। इसकी विभिन्न शाखाएं देशभर में स्वास्थ्य शिविर, रक्तदान और अन्य जनहितकारी कार्यक्रम नियमित रूप से आयोजित करती हैं।

वहीं शिवसागर जिले के राजाबारी स्थित स्वर्गदेव सुकाफा मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल क्षेत्र का अग्रणी चिकित्सा संस्थान है। जो कार्डियोलॉजी समेत विभिन्न विशेष सेवाएं उपलब्ध कराता है।

डॉ. पंकज पांडे यहां कार्डियोलॉजिस्ट के रूप में कार्यरत हैं और हृदय संबंधी बीमारियों के निदान व उपचार में विशेषज्ञता रखते हैं। शिविर के सफल आयोजन में शाखाध्यक्ष ओम प्रकाश बजाज, सचिव शंकर शर्मा सहित राजेश जटिया, सांवरमल मित्तल, बिनोद बजाज, पवन झुरीया, आनन्द अग्रवाल, सुमित पौद्दार तथा रुपेश बजाज का प्रमुख योगदान रहा।

यह आयोजन सामुदायिक सेवा की मिसाल है और समाज के स्वास्थ्य जागरूकता अभियान को मजबूती प्रदान करता है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!