लायंस क्लब ऑफ नगांव ग्रेटर का सराहनीय प्रयास, 44 मरीजों का होगा फ्री ऑपरेशन

डिंपल शर्मा,
नगांव,26 अप्रैल 2026/असम.समाचार
नगांव के खुटिकटिआ स्थित ग्रेटर लायंस सेवा केंद्र में आज लायंस क्लब ऑफ नगांव ग्रेटर द्वारा गुवाहाटी लायंस आई हॉस्पिटल के सहयोग से मोतियाबिंद (कैटरेक्ट) हेतु एक दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का सफल आयोजन किया गया। इस आशय की जानकारी क्लब के सचिव रमेश कुमार अग्रवाला और आकाश खदरिया ने दी।
शिविर में कुल 85 मरीजों की आंखों की जांच की गई, जिनमें से 44 मरीजों को मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए उपयुक्त पाया गया। इन सभी मरीजों को क्लब द्वारा गुवाहाटी लायंस आई हॉस्पिटल ले जाया जाएगा, जहां उनका IOL इम्प्लांट सहित ऑपरेशन पूर्णतः निःशुल्क किया जाएगा।
शिविर के सफल आयोजन में क्लब के सचिव रमेश कुमार अग्रवाला, आकाश खदरिया , विजय कुमार मंगलूनिया, मंजू कोठारी, कुसुम सेठिया, रेणु बरुआ, डॉ. कंचन बाला बोरा, सायरा बेगम एवं गीता सैकिया भराली की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
साथ ही विश्व पर्यावरण के महत उदेश्य को धयान में रखते हुए लायंस क्लब ऑफ़ नगांव ग्रेटर ने आज उपस्थित सभी मरीजों एवं उनके साथ आये व्यक्तियों के मध्य विभिन उपयोगी वृक्षों की सैपलिंग का वितरण किया। कृष्ण चूड़ा, राधा चूड़ा, नाहर, बकुल , महोगनी इत्यादि प्रजातियों के कुल 150 सैपलिंग वितरित किये गए।
साथ ही इस शिविर को सफल बनाने में डॉ मधुसूदन देव गोस्वामी, सुरेश भजनका,अनिल शर्मा, कैलाश खेतान,गोपाल पोद्दार ,एस. एम. खेतावत, सुनीता खेतान, विनय छाबछरिया एवं अंजना अग्रवाल का सहयोग एवं समर्थन सराहनीय रहा।
शिविर में आए सभी मरीजों एवं उनके परिजनों ने लायंस क्लब ऑफ नगांव ग्रेटर के इस मानवीय प्रयास की सराहना की और भविष्य में भी ऐसे शिविरों के आयोजन की अपेक्षा व्यक्त की।
लायंस क्लब का यह प्रयास समाज में सेवा, संवेदना और नेत्र ज्योति के प्रति समर्पण का एक उत्कृष्ट उदाहरण है।



