माहेश्वरी महिला संगठन शिवसागर की नई टीम का शपथ ग्रहण हुआ : अध्यक्ष राखी लाहोटी एवं सचिव निर्मला गट्टाणी ने कार्यभार संभाला

केशव पारीक,
शिवसागर 22 अप्रैल 2026/असम.समाचार
माहेश्वरी महिला संगठन शिवसागर की आगंतुक त्रैवार्षिक सत्र 2026–29 के लिए नवगठित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुआ। शहर के हॉस्पिटल रोड़ स्थित बाबा रामदेव मंदिर रूणिचाधाम प्रांगण में रेणु चांडक के संचालन में आयोजित समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित पूर्वोत्तर माहेश्वरी महिला संगठन की अध्यक्ष यश्मी काबरा राठी ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।
इसके बाद ही विदाई अध्यक्ष शशिकला गट्टाणी, सचिव सरिता मूंधड़ा एवं कोषाध्यक्ष गोपी चांडक की टीम ने नवीन अध्यक्षा के रूप में राखी साबू लाहोटी सहित सचिव निर्मला देवी गट्टानी तथा कोषाध्यक्ष पिंकी मालपानी को विधिवत पदभार सौंपते हुए मंचासिन करवाया। इस अवसर पर विदाई अध्यक्ष शशिकला गट्टाणी ने अपने कार्यकाल के दौरान मिले सहयोग के लिए महिला संगठन की सभी सदस्याओं का आभार व्यक्त किया।
वहीं सचिव सरिता मुंद्रा ने वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया एवं कोषाध्यक्ष गोपी देवी चांडक ने आय-व्यय का विवरण रखा। नवनियुक्त अध्यक्षा राखी लाहोटी ने अपने संबोधन में उनपर विश्वास जताते हुए इस महत्वपूर्ण पद की जिम्मेदारी सौंपने के लिए सभी सदस्याओं को धन्यवाद दिया।
इस अवसर पर महेश्वरी सभा शिवसागर के पूर्व अध्यक्ष सीताराम सोनी, उपाध्यक्ष जुगलकिशोर चांडक, सचिव संदीप दम्माणी, कोषाध्यक्ष नंदकिशोर झंवर, इंदरचंद लाहोटी, युवा संगठन के अध्यक्ष अमित करनानी एवं सचिव राधेश्याम राठी, युवती संगठन की अध्यक्ष मनीषा झंवर एवं सचिव संध्या राठी सहित अनेक गणमान्य उपस्थित रहे।
महिला संगठन द्वारा उपस्थित सहयोगी संस्थाओं के पदाधिकारियों का पारंपरिक असमिया फुलाम गामुछा से स्वागत किया गया। वहीं विदाई अध्यक्षा शशिकला गट्टाणी का उनकी निस्वार्थ सेवाओं के लिए पारंपरिक दुपट्टा पहनाकर अभिनंदन किया गया। वक्ताओं ने अपने संबोधन में सामाजिक एकता को मजबूत बनाने में मातृशक्ति की भूमिका का उल्लेख करते हुए माहेश्वरी महिला संगठन शिवसागर की युवा और ऊर्जावान महिलाओं की नई टीम से संगठन को अधिक गतिशीलता मिलने की उम्मीद जताई।
नवनिर्वाचित सचिव निर्मला गट्टानी द्वारा धन्यवाद ज्ञापन एवं सामूहिक राष्ट्रगान के साथ समारोह का सफल समापन हुआ।



