मारवाड़ी सम्मेलन, गुवाहाटी शाखा द्वारा “स्वस्थ जीवनशैली” पर सफल सेमिनार संपन्न

विकास शर्मा,
गुवाहाटी, 15 मार्च 2026/असम.समाचार
मारवाड़ी सम्मेलन, गुवाहाटी शाखा के तत्वावधान में आज रविवार को शाखा कार्यालय (श्रद्धांजलि कॉम्प्लेक्स) में “स्वस्थ जीवनशैली” विषय पर एक महत्वपूर्ण सेमिनार का आयोजन किया गया। सुबह 10:00 बजे से प्रारंभ हुए इस सत्र में समाज के विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों और गणमान्य सदस्यों ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए शंकर बिड़ला ने अपने संबोधन में आधुनिक जीवनशैली और स्वास्थ्य के अंतर्संबंधों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा, “आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में हम भौतिक सुख-साधनों के पीछे भागते हुए अपने सबसे बड़े धन यानी ‘स्वास्थ्य’ को भूलते जा रहे हैं। स्वस्थ रहना केवल बीमारी से मुक्त होना नहीं है, बल्कि शारीरिक, मानसिक और सामाजिक रूप से संतुलित होना है। मारवाड़ी सम्मेलन का यह प्रयास है कि हमारे समाज का हर सदस्य जागरूक बने और अपनी दिनचर्या में छोटे-छोटे बदलाव लाकर एक दीर्घायु और ऊर्जावान जीवन व्यतीत करे।”
मुख्य वक्ता श्रीमती श्वेता जैन ने अपने सारगर्भित व्याख्यान में संतुलित आहार, नियमित व्यायाम और तनाव मुक्त जीवन के व्यावहारिक सूत्र साझा किए। उन्होंने समाज से उपस्थित महिला व पुरुष प्रतिभागियों को बताया कि कैसे रसोई के मसालों और सही खान-पान के समय से ही हम स्वस्थ रह सकते हैं।
इस अवसर पर समाज के अनेक शीर्ष नेतृत्व ने उपस्थित होकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई, जिनमें मुख्य रूप से शामिल रहे:
भगवान दास दमानी (अध्यक्ष, असम माहेश्वरी सेवा ट्रस्ट)
प्रेमचन्द जी खजांची (जैन श्वेताम्बर मंदिर मार्गी के सचिव,)श्रीमती मंजू जी पाटनी (मारवाड़ी महिला शाखा की सलाहकार)श्रीमती फूल माला पाटनी (पूर्व अध्यक्ष, पूर्वोत्तर प्रदेशीय दिगम्बर जैन महिला संगठन) मारवाड़ी सम्मेलन शाखा के नरेंद्र सोनी (कोषाध्यक्ष), मनोज चांडक (सह सचिव), अशोक सेठिया (निवर्तमान सचिव),कार्यकारिणी सदस्य: महेंद्र नहार, प्रदीप पाटनी, राजेश भजनका एवं बिनोद कुमार जिंदल।
कार्यक्रम के कुशल संयोजक जितेंद्र कुमार जैन के मार्गदर्शन में पूरी व्यवस्था सुचारू रूप से संपन्न हुई। कार्यक्रम के अंत में सभी सदस्यों ने साझा की गई जानकारी को अपने जीवन में उतारने का संकल्प लिया।
अशोक सेठिया ने धन्यवाद ज्ञापन दिया एवं सभी से अल्पाहार लेकर जाने का निवेदन किया गया।



