असमथर्ड आईपॉलिटिकल तड़काराष्ट्रीयलेटेस्ट खबरेंसामाजिक

30 जनवरी को असम के दौरे पर आएंगे गृह मंत्री अमित शाह : डिब्रूगढ़ में करेंगे दूसरे विधानसभा परिसर का शिलान्यास

संजय पारीक,संवाददाता

शिवसागर 22 जनवरी 2026/असम.समाचार

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह आगामी 30 जनवरी को असम के दौरे पर जाएंगे। इस दौरान वे डिब्रूगढ़ में असम के दूसरे विधानसभा परिसर का शिलान्यास करेंगे।

बुधवार को केंद्रीय गृह मंत्री के कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लेने डिब्रुगढ़ के दौरे पर आए राज्य के सूचना एवं प्रसारण तथा आवास और शहरी मामलों के मंत्री पीयूष हजारिका अपने मंत्रिमंडल सहयोगी उद्योग एवं वाणिज्य तथा सांस्कृतिक मंत्री बिमल बोरा तथा ऊर्जा मंत्री प्रशांत फूकन के साथ कार्यक्रम स्थल डिब्रुगढ़ के खनिकर पहुंचे पीयूष हजारिका ने कहा कि गृह मंत्री अमित शाह डिब्रूगढ़ में अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस एक नवनिर्मित स्टेडियम के साथ ही बाढ़ नियंत्रण परियोजना के तहत चौदह तालाबों और जलाशयों का उदघाटन भी करेंगे। यह परियोजना डिब्रूगढ़ और आसपास के क्षेत्रों में बाढ़ की समस्या को कम करने और जल प्रबंधन में सुधार करने के लिए शुरू की गई है।

हजारिका ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ हिमंत विश्व शर्मा ने डिब्रूगढ़ को असम की दूसरी राजधानी घोषित किया है। इसलिए राज्य का दूसरा विधानसभा परिसर आवश्यक है।

यह परियोजना डिब्रूगढ़ को ऊपरी असम के एक प्रमुख प्रशासनिक और विकास केंद्र में बदलने में मदद करेगी। इस परियोजना के तहत डिब्रूगढ़ में एक आधुनिक विधानसभा परिसर का निर्माण किया जाएगा।

जिसमें सभी आवश्यक सुविधाएं होंगी। यह परिसर असम की सांस्कृतिक और ऐतिहासिक विरासत को ध्यान में रखते हुए डिज़ाइन किया जाएगा।

इस अवसर पर मंत्रियों ने डिब्रुगढ़ जिले के विधायकों के साथ ही जिला आयुक्त, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहित जिला प्रशासन और पुलिस के आला अधिकारियों के साथ बैठक कर कार्यक्रम की तैयारियों पर विस्तृत चर्चा की।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!