असमधर्म और आस्थालेटेस्ट खबरेंसामाजिक

अग्रवाल युवा परिषद, बरपेटा रोड ने किया स्टील वॉटर फ़िल्टर वितरण

न्यूज़ डेस्क

बरपेटा रोड, 20 नवंबर 2025/असम.समाचार

समाजहित और स्वास्थ्य जागरूकता को समर्पित अग्रवाल युवा परिषद, बरपेटा रोड द्वारा बुधवार को श्री राधाकृष्ण ठाकुरबाड़ी परिसर में स्टील वॉटर फ़िल्टर वितरण कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आरंभ परिषद की अध्यक्ष नंदिता सराफ के स्वागत उद्बोधन से हुआ। उन्होंने “शुद्ध जल, स्वस्थ जीवन” के संदेश को रेखांकित करते हुए बताया कि स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराना परिषद की प्रमुख सेवा प्राथमिकताओं में शामिल है।

कार्यक्रम के तहत कुल 45 स्टील वॉटर फ़िल्टर जरूरतमंद एवं वंचित परिवारों के बीच वितरित किए गए। फ़िल्टर प्राप्त करने वाले लाभार्थियों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि स्वच्छ जल की सुविधा उनके दैनिक जीवन में अत्यंत सहायक सिद्ध होगी।

परिषद के सलाहकारगण सुरेश चौधरी, मंगतूराम गौरीसरिया, गिरधारीलाल चौधरी, पुरुषोत्तम लाल कनोई, कांता देवी खेतावत, सीतादेवी हरलालका एवं उर्मिला कनोई की उपस्थिति ने कार्यक्रम को विशेष गरिमा प्रदान की। उनके मार्गदर्शन ने पूरे आयोजन में ऊर्जा और प्रेरणा का संचार किया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में परिषद के सक्रिय सदस्य दिव्या अग्रवाल, सुहानी कनोई, दीपक सिमलिया, राहुल अग्रवाल, अमित अग्रवाल, अंजनी कुमार जाजोदिया, रिंकू खेमका एवं विकास चौधरी का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

समापन अवसर पर परिषद की सचिव स्नेहा अग्रवाल ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया। उन्होंने सभी अतिथियों, सलाहकारों, सदस्यों और उपस्थित जनों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि परिषद भविष्य में भी समाजसेवा के ऐसे जनकल्याणकारी कार्यों को निरंतर जारी रखेगी।

अग्रवाल युवा परिषद का यह सेवा कार्यक्रम समाज में सहयोग, संवेदनशीलता और मानवता की भावना को सुदृढ़ करते हुए अत्यंत प्रेरणादायक सिद्ध हुआ।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!