अरुणाचल प्रदेशएक्सक्लूसिव खबरेंप्रशासनराष्ट्रीयलेटेस्ट खबरें

अरुणाचल प्रदेश में पंचायत और नगर निकायों के लिए 15 दिसंबर को एक साथ चुनाव, पूरे प्रदेश में आचार संहिता लागू

विकास शर्मा

इटानगर, 15 नवंबर 2025/असम.समाचार

अरुणाचल प्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग ने शनिवार को पंचायत और नगर निकायों के लिए समवर्ती चुनाव कराने की घोषणा की है। चुनाव 15 दिसंबर को होंगे, जबकि मतगणना 20 दिसंबर को की जाएगी। घोषणा के साथ ही पूरे प्रदेश में मॉडल कोड ऑफ कंडक्ट लागू कर दिया गया है।

राज्य निर्वाचन आयुक्त रिंछिन ताशी ने आईजी पार्क स्थित डीके कन्वेंशन सेंटर में आयोजित प्रेस वार्ता में बताया कि प्रदेश में कुल 8,31,648 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे। उन्होंने कहा कि चुनाव अधिसूचना 17 नवंबर को जारी होगी, नामांकन की अंतिम तिथि 24 नवंबर, जांच 26 नवंबर तथा नाम वापसी की अंतिम तिथि 29 नवंबर होगी।

ताशी ने बताया कि यह पंचायत निकायों के लिए 12वां आम चुनाव तथा ईटानगर नगर निगम और पासीघाट नगर परिषद के लिए तीसरा चुनाव होगा।

पंचायत और नगर निकायों की संरचना

27 जिला परिषद, कुल 245 जेडीपी (ZP) क्षेत्र

2,103 ग्राम पंचायतें, कुल 8,181 जीपी (GP) क्षेत्र

IMC—20 वार्ड, PMC—8 वार्ड

उन्होंने बताया कि पंचायत चुनावों में मतपत्र, जबकि नगर निकाय चुनावों में ईवीएम का उपयोग किया जाएगा।

मतदान केंद्र और कर्मी

पंचायत चुनाव के लिए 2,171 मतदान केंद्र

IMC के लिए 67 केंद्र, PMC के लिए 12 केंद्र

राज्य भर में 40,000 से अधिक कर्मचारी, जिनमें 15,000 पोलिंग स्टाफ शामिल

सभी कर्मियों का प्रशिक्षण पूरा, कुछ जिलों में जारी

आयुक्त ताशी ने बताया कि हर जिले और दोनों नगर निकायों के लिए 29 सामान्य प्रेक्षक तैनात किए गए हैं।

तिरप, चांगलांग और लोंगडिंग जैसे संवेदनशील जिलों में विशेष सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं ताकि कानून-व्यवस्था की कोई समस्या उत्पन्न न हो।

उन्होंने सभी राजनीतिक दलों और संबंधित पक्षों से चुनाव प्रक्रिया को स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण बनाने में सहयोग की अपील की। साथ ही मतदाताओं से आग्रह किया कि वे लोकतंत्र के इस पर्व में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें और ग्राम स्वराज तथा जमीनी लोकतंत्र को मजबूत करें।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!