असमअसम.समाचार(स्पेशल)गुवाहाटीतीसरी आंखधर्म और आस्थाशिक्षासामाजिक

“लायंस क्लब ऑफ गुवाहाटी प्राइड” ने उलुबाड़ी मक्तब एल.पी. स्कूल में सेवा परियोजना आयोजित की

ओपी शर्मा

गुवाहाटी, 24 अक्टूबर 2025/असम.समाचार

“लायंस क्लब ऑफ गुवाहाटी प्राइड” ने अपनी सेवा भावना और सामाजिक उत्तरदायित्व के अंतर्गत उलुबाड़ी मक्तब एल.पी. स्कूल में “टुगेदर, लेट्स मेक लर्निंग ब्यूटीफुल” नामक सेवा परियोजना का सफल आयोजन किया।

कार्यक्रम की शुरुआत असम के प्रसिद्ध दिवंगत गायक जुबिन गर्ग को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित कर हुई, जिसके बाद विद्यार्थियों ने उनका लोकप्रिय गीत प्रस्तुत किया और वातावरण को प्रेरणादायक बना दिया।

इस अवसर पर विद्यालय को 20 डेस्क-बेंच, 1 अलमारी, 1 बुक शेल्फ, 1 टेबल, 1 वॉटर फिल्टर तथा शिक्षकों के लिए 10 छाते भेंट किए गए। परियोजना में मुख्य योगदान श्रीमती पुष्पा देवी भिमसरिया (उलुबाड़ी, गुवाहाटी) द्वारा दिया गया, जिन्होंने विद्यालय के विकास और विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए यह सहयोग प्रदान किया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता क्लब के चार्टर प्रेसिडेंट लायन अनुप कुमार जाजोदिया ने की। इस अवसर पर क्लब के सदस्य लायन ज्योति जाजोदिया, लायन अनिल भारतिया, लायन पंकज लुनिया और लायन अनिल अग्रवाल उपस्थित रहे। संजय अग्रवाल विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए और विद्यार्थियों को सफलता की शुभकामनाएं दीं।

विद्यालय की प्रधानाध्यापिका श्रीमती गीता बोरकाकटी ने कहा कि अपने 32 वर्षों के कार्यकाल में उन्होंने पहली बार विद्यार्थियों के चेहरों पर इतनी प्रसन्नता देखी है। उन्होंने क्लब के इस योगदान के लिए हार्दिक धन्यवाद दिया।

Advertisement

कार्यक्रम में शिक्षकों और अतिथियों को पारंपरिक असमिया गमछा से सम्मानित किया गया तथा रंगीन छाते भेंट किए गए। विद्यालय परिसर में पाँच पौधों का रोपण किया गया और विद्यार्थियों को स्टेशनरी सेट व रिफ्रेशमेंट बॉक्स वितरित किए गए।

Advertisement

 

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!