असमतीसरी आंखपॉलिटिकल तड़कामुद्दा गरम है

गौरव गोगोई ने घर-घर जाकर भ्रष्टाचार के खिलाफ अभियान चलाने का किया वादा, जुबिन गर्ग मामले में कार्रवाई न होने पर उठाए सवाल

हेमंत कुमार नाथ

तेजपुर, 13 अक्टूबर 2025/असम.समाचार

कांग्रेस पार्टी ने अपने देशव्यापी अभियान को तेज कर दिया है, जिसमें विशेष जोर मतदाता धांधली और भ्रष्टाचार के मुद्दों पर दिया जा रहा है।

असम प्रदेश कांग्रेस समिति (एपीसीसी) के अध्यक्ष गौरव गोगोई ने सोमवार को तेजपुर में आयोजित एक बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी प्रदेश में घर-घर जाकर भ्रष्टाचार के खिलाफ जनजागरण अभियान चलाएगी। उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत विश्व शर्मा के शासनकाल में भारी भ्रष्टाचार और अनियमितताएं हुई हैं, जिनका पर्दाफाश जनता के सहयोग से किया जाएगा।

गोगोई ने यह भी सवाल उठाया कि गायक जुबिन गर्ग प्रकरण में अब तक मुख्य आरोपियों के खिलाफ ठोस कार्रवाई क्यों नहीं की गई है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस इस मामले में न्याय की मांग को लेकर अपनी आवाज लगातार उठाती रहेगी।

गौरव गोगोई ने कहा, “भ्रष्टाचार और अन्याय के खिलाफ हमारी लड़ाई जनता के साथ मिलकर जारी रहेगी। हर घर तक कांग्रेस का संदेश पहुंचेगा।”

 

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!