नगांव:राजस्थानी दुर्गा पूजा संघ की साधारण सभा संपन्न नई कार्यकारिणी के गठन की जल्द होगी घोषणा
प्रेम नाहटा ने सभी सदस्यों को धनतेरस एवं दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि “संघ की 51वीं वर्षगांठ हम सभी मिलकर एकता और उत्साह के साथ मनाएंगे।”

डिंपल शर्मा,
नगांव 13 अक्तूबर 2025/असम.समाचार
राजस्थानी दुर्गा पूजा संघ की साधारण सभा समाजसेवक एवं उद्यमी प्रेम नाहटा के निवास स्थान पर संपन्न हुई। बैठक में संघ के विभिन्न पदाधिकारी एवं सदस्यों के साथ महिलाएं भी बड़ी संख्या में उपस्थित रही।

सभा के दौरान मंच पर संघ के अध्यक्ष तुलसी अग्रवाल, सचिव रवि मोर तथा कोषाध्यक्ष सुशील नाहटा विराजमान थे। सचिव रवि मोर ने संघ की गतिविधियों पर विस्तृत प्रकाश डाला, वहीं कोषाध्यक्ष सुशील नाहटा ने वर्षभर का आय-व्यय विवरण प्रस्तुत किया, जिसे सर्वसम्मति से पारित किया गया।

बैठक में आगामी संघ की 51वीं वर्षगांठ को भव्य रूप से मनाने पर विचार-विमर्श किया गया। इस अवसर पर प्रेम नाहटा ने सभी सदस्यों को धनतेरस एवं दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि “संघ की 51वीं वर्षगांठ हम सभी मिलकर एकता और उत्साह के साथ मनाएंगे।”
उन्होंने यह भी बताया कि आने वाले समय में राजस्थानी दुर्गा पूजा संघ की नई कार्यकारिणी के गठन की घोषणा जल्द ही की जाएगी। श्री नाहटा ने दुर्गा पूजा महोत्सव के सफल आयोजन पर सभी कार्यकर्ताओं और सहयोगियों को अपनी ओर से हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं भी दीं।





