अग्रसेन जयंती में गुंजायमान हुआ मंच, श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया आयोजन

सुशील दाधीच
शिलांग 24 सितंबर 2025/असम.समाचार
शिलांग अग्रवाल समिति के तत्वावधान में बुधवार को असम क्रिस्टी केंद्र, धानखेती में महाराज अग्रसेन जयंती बड़े ही हर्षोल्लास और पारंपरिक उत्साह के साथ मनाई गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बी.डी.आर. तिवारी और संजय गोयल रहे।
समारोह की शुरुआत महाराज अग्रसेन जी की पूजा-अर्चना के साथ हुई, जिसके बाद पूरे वातावरण में श्रद्धा और सामाजिक एकता का संदेश गुंजायमान हो उठा। कार्यक्रम का संचालन समिति अध्यक्ष संजय जसरासरिया, सचिव गगन देवड़ा और श्याम अग्रवाल ने किया।
इस अवसर पर शिलांग अग्रवाल समाज के वरिष्ठ सदस्यों सहित समाज की प्रतिष्ठित महिलाओं को सम्मानित किया गया। साथ ही मेधावी छात्र-छात्राओं को भी उनकी उत्कृष्ट उपलब्धियों के लिए पुरस्कृत किया गया।
सजावट से सुसज्जित कार्यक्रम स्थल पर सभी अग्रवाल बंधु बड़ी संख्या में उपस्थित रहे और आपसी एकता एवं सहयोग का परिचय दिया। पूजा के पश्चात प्रसाद वितरण के साथ समारोह का समापन हुआ।
कार्यक्रम के अंत में समिति के पदाधिकारियों ने सभी अतिथियों और समाज बंधुओं का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी ऐसे आयोजन निरंतर करते रहने का संकल्प दोहराया।




