असमगुवाहाटी

मारवाड़ी महिला एकता मंच ने दी जुबीन गर्ग को श्रद्धांजलि

सोनल शर्मा

गुवाहाटी, 20 सितम्बर 2025/असम.समाचार

असम के लोकप्रिय व प्रसिद्ध गायक जुबीन गर्ग के आकस्मिक निधन से पूरा प्रदेश शोकाकुल है। इसी कड़ी में मारवाड़ी महिला एकता मंच ने गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए दिवंगत कलाकार को श्रद्धांजलि अर्पित की।

मंच की अध्यक्ष सरोज मित्तल, सचिव शारदा केडिया तथा कोषाध्यक्ष रुपा गगड़ ने संयुक्त बयान जारी कर कहा कि जुबीन गर्ग का असम व देश की संगीत दुनिया में योगदान अविस्मरणीय है। मंच की ओर से प्रार्थना की गई कि ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने चरणों में स्थान दें और शोकाकुल परिवार को यह दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें।

पूरे असम में जुबीन गर्ग के चाहने वालों में शोक की लहर है और लोग उन्हें अपनी-अपनी तरह से श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं।

 

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!