मेघालय
शिलांग:तीन दिवसीय संगीतमय प्रवचन का सफल समापन

सुशील दाधीच
शिलांग 19 सितंबर 2025/असम.समाचार
स्थानीय एमजे टावर में 17 से 19 सितंबर तक आयोजित तीन दिवसीय संगीतमय प्रवचन का शुक्रवार को भव्य समापन हुआ। प्रवचन गंगा में श्रद्धालुओं ने डुबकी लगाकर दुर्लभ सत्संग का अमृत पान किया।
कार्यक्रम के दौरान भाईजी श्री हनुमान प्रसाद पोद्दार का जन्मदिन श्रद्धा और भावनाओं के साथ मनाया गया। प्रवचन श्रीधाम वृंदावन के संत हरिकृष्ण दास महाराज एवं चितरंजन दास महाराज के मुखारविंद से हुआ, जो श्रद्धेय स्वामी रामसुखदास महाराज की रचना श्रीमद्भगवद्गीता “साधक संजीवनी” टीका पर आधारित था।
अंतिम दिन प्रवचन स्थल पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी और पूरा वातावरण भक्ति एवं ज्ञानरस से सरोबार हो गया। शाम को प्रवचन के उपरांत महाप्रसाद का आयोजन किया गया, जिसमें सभी उपस्थित भक्तों ने भाग लिया।




