श्राद्ध पक्ष पर मारवाड़ी महिला एकता मंच का पुण्य संकल्प

विकास शर्मा
गुवाहाटी 11 सितंबर 2025/असम.समाचार
श्राद्ध पक्ष की परंपरा जहां पितरों को स्मरण और तर्पण से जोड़ी जाती है, वहीं मारवाड़ी महिला एकता मंच ने इस अवसर को समाजोपयोगी कार्य से सार्थक किया। मंच की महिलाओं ने आज धारापुर गौशाला पहुंचकर न केवल आर्थिक सहयोग दिया बल्कि गायों को गुड़ और चना खिलाकर ‘गोसेवा’ का पुण्य भी अर्जित किया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता मंच की अध्यक्षा श्रीमती सरोज मित्तल ने की। उनके साथ मंच की सचिव सारदा केड़िया, संस्थापक अध्यक्ष वंदना सोमानी, संरक्षक सरला काबरा समेत बड़ी संख्या में महिलाएं सक्रिय रूप से शामिल हुईं।
मंच की सदस्याओं का मानना है कि श्राद्ध पक्ष में गोसेवा करना केवल धार्मिक आस्था तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज को परोपकार और सहयोग का संदेश भी देता है।

इस अवसर पर उपस्थित महिलाओं बंदना बिहानी, बसु चांडक, अनु तोशनीवाल, चन्दा सिकरिया, ललिता अग्रवाल, नीलम अग्रवाल, रंजना सारडा, अमिता अग्रवाल, निर्मला गोयल, निर्मला जागीङ, सुशीला अग्रवाला, मंजु हरलालका, सुमित्रा काबरा और जानकी चांडक ने एक स्वर में संकल्प लिया कि भविष्य में भी ऐसे पुण्य कार्य जारी रहेंगे।

कार्यक्रम की जानकारी मंच की प्रचार मंत्री संतोष धानुका ने साझा की।
धार्मिक आस्था और सामाजिक जिम्मेदारी का यह अनोखा संगम, श्राद्ध पक्ष की गरिमा को और गहरा कर गया।



