कहां जाकर थमेगा Gold? हफ्तेभर में मचाया गदर!
सोने ने इस हफ्ते फिर दिखाया अपना असली रंग! अगर आप भी सोच रहे थे कि त्योहारों से पहले थोड़ा सोना खरीद लिया जाए, तो जनाब! ठहर जाइए ज़रा… पिछले हफ्ते गोल्ड ने जो खेल दिखाया है, उसने खरीदारों को चौंका कर रख दिया।

ब्यूरो रिपोर्ट
नई दिल्ली 9 सितम्बर 2025/असम.समाचार
सोने ने इस हफ्ते फिर दिखाया अपना असली रंग!
अगर आप भी सोच रहे थे कि त्योहारों से पहले थोड़ा सोना खरीद लिया जाए, तो जनाब! ठहर जाइए ज़रा… पिछले हफ्ते गोल्ड ने जो खेल दिखाया है, उसने खरीदारों को चौंका कर रख दिया।
एमसीएक्स से लेकर घरेलू बाजार तक, हर जगह सिर्फ एक ही चर्चा – सोना चढ़ा या उड़ा?
जी हां, महज सात दिनों में 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 3,916 रुपये उछल कर 1,07,740 रुपये पर पहुंच गया।
कारोबार के दौरान तो यह 1,07,807 रुपये के नए रिकॉर्ड लेवल को छू आया।
—
तो क्या अब भी खरीदें सोना या करें इंतजार?
2025 में सोने ने पुराने सारे रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिए हैं।
त्योहारों के मौसम में जहां लोग खरीदारी की तैयारी कर रहे थे, वहीं सोने ने अपनी रफ्तार ऐसी पकड़ी कि खरीदार सोच में पड़ गए –
“सोने का टाइम है या टाइम से सोना है?”
—
बाकी कैरेट्स का हाल क्या है?
22 कैरेट – घरेलू बाजार में भी चमक बरकरार।
20 कैरेट – निवेशकों की नजरें टिकी हुईं।
(पूरे रेट लिस्ट आगे के संस्करण में…)
—
आगे का खेल – चढ़ेगा या फिसलेगा?
बाजार के जानकारों का कहना है,
डॉलर और अंतरराष्ट्रीय संकेतों पर निगाह रखिए,
फेडरल रिजर्व की अगली चाल भी मायने रखेगी,
और हां… त्योहारों में अगर डिमांड बढ़ी, तो सोने का रंग और निखर सकता है।



