असम

नगांव में असम पीएचई ठेकेदार संघ का धरना,21 माह से बकाया भुगतान न मिलने पर फूटा गुस्सा

ओपी शर्मा

नगांव, 20 अगस्त 2025/असम.समाचार

पिछले 21 महीनों से बकाया भुगतान न मिलने से क्षुब्ध अखिल असम जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग (पीएचई) ठेकेदार संघ ने मंगलवार को दो घंटे का धरना प्रदर्शन किया। यह धरना नगांव शहर के समीप मखखुल स्थित पीएचई विभाग के उपमंडल कार्यालय परिसर में आयोजित किया गया।

नगांव जिले के करीब 200 ठेकेदारों ने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की महत्वाकांक्षी योजना जल जीवन मिशन का कार्य पूरा करने के बावजूद राज्य सरकार अब तक उनका बकाया भुगतान नहीं कर रही है।

संघ के पदाधिकारियों ने कहा कि भुगतान में देरी से ठेकेदारों पर कर्ज का बोझ बढ़ता जा रहा है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि डिफू में एक ठेकेदार को बकाया राशि न मिलने और कर्ज के दबाव के कारण आत्महत्या करनी पड़ी।

संघ के सलाहकार रॉबिन चंद्र शर्मा और विकास चुरानाई ने मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत विश्व शर्मा और पीएचई मंत्री जयंत मल्ल बरुआ से जल्द से जल्द बकाया भुगतान जारी करने की मांग की।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!