असम: भाजपा ने आठ मोर्चों के नये प्रमुखों की नियुक्ति की

ओपी शर्मा/असम.समाचार
गुवाहाटी, 25 जुलाई
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की असम इकाई ने शुक्रवार को महिला और युवा सहित अपनी आठ मोर्चों के नये अध्यक्षों की नियुक्ति की।
यह नियुक्तियां लोकसभा सांसद दिलीप सैकिया के जनवरी में राज्य अध्यक्ष बनने के छह महीने बाद की गई हैं।
सैकिया ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा—
“माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जे.पी. नड्डा जी की स्वीकृति से भाजपा की असम इकाई ने आठ मोर्चों के नये अध्यक्ष नियुक्त किए हैं। सभी को नयी जिम्मेदारियों के लिए शुभकामनाएं और बधाई।”
भाजपा के संगठनात्मक ढांचे में महिला मोर्चा, युवा मोर्चा, किसान मोर्चा, ओबीसी मोर्चा, अनुसूचित जाति मोर्चा, अनुसूचित जनजाति मोर्चा और अन्य मोर्चों के प्रमुखों की नियुक्ति पार्टी की आगामी रणनीति को मजबूती देने के रूप में देखी जा रही है।