पूर्वांचल भारतीय दाधिच परिषद द्वारा महर्षि दधीचि जन्मोत्सव का द्वि-दिवसीय भव्य आयोजन 30-31 अगस्त को

विकास शर्मा
गुवाहाटी 22 जुलाई (असम.समाचार)
पूर्वांचल भारतीय दाधिच परिषद,गुवाहाटी द्वारा महर्षि दधीचि जन्मोत्सव का द्वि-दिवसीय भव्य आयोजन 30-31 अगस्त को
गुवाहाटी में पूर्वांचल भारतीय दाधिच परिषद द्वारा महर्षि दधीचि जन्मोत्सव का भव्य आयोजन 30 और 31 अगस्त 2025 को किया जाएगा। कार्यक्रम गुवाहाटी गौशाला से परशुराम सेवा सदन तक आयोजित होगा। विशेष आकर्षण के रूप में मां दधिमती का अखंड दीप प्रज्वलित किया जाएगा।
प्रथम दिन – 30 अगस्त (शनिवार):
प्रातः 8 बजे महिला शक्ति द्वारा मां दधिमती की मंगल कलश यात्रा गुवाहाटी गौशाला से परशुराम सेवा सदन तक निकाली जाएगी। दोपहर 2:30 से 6 बजे तक मां कुलदेवी दधिमती का संगीतमय मंगल पाठ होगा। शाम को बच्चों द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियां और भजन संध्या आयोजित की जाएगी। रात्रि 9 बजे सवामणी प्रसाद का वितरण किया जाएगा।
द्वितीय दिन – 31 अगस्त (रविवार):
सुबह 9 बजे विग्रह पूजन और 10:30 बजे महा रुद्राभिषेक का आयोजन होगा। बच्चों के लिए चित्रकला एवं प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताएं होंगी। दोपहर 1 बजे महाआरती के बाद प्रसाद वितरण होगा। सम्मान समारोह में 10वीं व 12वीं में उत्तीर्ण एवं अन्य क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र एवं पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। दोपहर 3 बजे साधारण सभा का आयोजन होगा।
इस भव्य आयोजन की अध्यक्षता परिषद के अध्यक्ष अरुण गोटेचा करेंगे, जबकि सचिव राजेश गोटेचा तथा कार्यक्रम संयोजक राजाराम शर्मा और देवकीनंदन शर्मा होंगे। परिषद ने सभी श्रद्धालुओं और परिवारों से इस धार्मिक एवं सांस्कृतिक महोत्सव में भाग लेकर इसे सफल बनाने का आह्वान किया है।