सामाजिक

तेरापंथ युवक परिषद्, नगांव की वार्षिक साधारण सभा संपन्न, पीयूष पूगलिया बने अध्यक्ष, अमित दुगड़ पुनः चुने गए मंत्री

तेरापंथ युवक परिषद्, नगांव की वार्षिक साधारण सभा सम्पन्न,

डिंपल शर्मा

नगांव, 14 जुलाई (असम.समाचार)

तेरापंथ युवक परिषद्, नगांव की वार्षिक साधारण सभा रविवार प्रातः 10:30 बजे तेरापंथ सभा भवन, नगांव में अत्यंत गरिमामय, उत्साहपूर्ण एवं संगठनात्मक समर्पण के साथ संपन्न हुई। सभा में परिषद् के पदाधिकारी, कार्यकारिणी सदस्य, आम सदस्यगण एवं आमंत्रित अतिथि उपस्थित रहे।

कार्यक्रम की शुरुआत मंगलाचरण से हुई, जिसके पश्चात मंत्री अमित दुगड़ एवं सदस्यों द्वारा विजय गीत प्रस्तुत किया गया। अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद् के क्षेत्रीय प्रभारी अजीत कोठारी द्वारा श्रावक निष्ठा पत्र का वाचन किया गया।

सभा के दौरान निवर्तमान अध्यक्ष ने अपने कार्यकाल की उपलब्धियाँ साझा कीं। मंत्री अमित दुगड़ ने स्वागत भाषण देते हुए परिषद् की सेवा, संस्कार व संगठन से जुड़ी गतिविधियों का संक्षिप्त प्रतिवेदन प्रस्तुत किया, जिसे सभा ने सर्वसम्मति से अनुमोदित किया। कोषाध्यक्ष आशीष कुहाड़ ने आय-व्यय विवरण प्रस्तुत किया, जिसे सभा द्वारा स्वीकृति प्रदान की गई।

सभा में सेवा-निवृत्त सदस्यों, कार्यकारिणी सदस्यों एवं समर्पित कार्यकर्ताओं को मंत्री अमित दुगड़ द्वारा विशेष धन्यवाद दिया गया।

निर्वाचन अधिकारी मनोज गुजरानी के संचालन में सम्पन्न चुनाव में सर्वसम्मति से पीयूष पूगलिया को नया अध्यक्ष चुना गया, वहीं मंत्री पद पर अमित दुगड़ को पुनः मनोनीत किया गया। चयन की घोषणा पर सभा में उपस्थित सदस्यों ने “ॐ अर्हम” की सामूहिक ध्वनि से स्वागत किया।

इस अवसर पर अखिल भारतीय तेयुप के प्रतिनिधि अजीत कोठारी तथा परिषद् के वरिष्ठ सलाहकार विकास कुहाड़ ने अपने विचार रखते हुए निवर्तमान अध्यक्ष एवं मंत्री के कार्यकाल की सराहना की तथा नव निर्वाचित अध्यक्ष पीयूष पूगलिया व मंत्री अमित दुगड़ को शुभकामनाएं दीं।

सभा का समापन मंत्री अमित दुगड़ द्वारा प्रस्तुत धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ। परिषद् ने आगामी सत्र में सेवा कार्यों को और अधिक समर्पण एवं गहनता से निभाने का संकल्प दोहराया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!