असमअसम.समाचार(स्पेशल)तीसरी आंख

मारवाड़ी सम्मेलन महिला शाखा, गुवाहाटी द्वारा ‘आनंद सबके लिए’ कार्यक्रम में जरूरतमंद बच्चों को खीर-पूड़ी व जूस वितरित

सोनल शर्मा/संवाददाता

गुवाहाटी, 16 अक्टूबर 2025(असम.समाचार)

मारवाड़ी सम्मेलन महिला शाखा, गुवाहाटी द्वारा “आनंद सबके लिए” कार्यक्रम का आयोजन शाखा अध्यक्ष संतोष शर्मा के नेतृत्व में किया गया। इस अवसर पर शाखा की सदस्याओं ने जरूरतमंद बच्चों को खीर-पूरी खिलाई और फ्रूट जूस का वितरण किया।

कार्यक्रम की संयोजिका रेखा गोयल, बिंदु मोहता, विद्या कुंडलियां और इंद्रा जिंदल रहीं। इनके साथ शाखा की उपाध्यक्ष रश्मि जैन, अलका अग्रवाल और कविता जोगड़ की उपस्थिति एवं सहयोग विशेष रूप से सराहनीय रहा।

इस सेवा कार्य के माध्यम से संस्था ने समाज में खुशियां बाँटने और जरूरतमंदों की सहायता का संदेश दिया। महिलाओं के इस सराहनीय प्रयास की सभी ने प्रशंसा की।

Advertisement

 

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!