अंतरराष्ट्रीयअसमअसम.समाचार(स्पेशल)एक्सक्लूसिव खबरेंतीसरी आंखधर्म और आस्थाराष्ट्रीयलेटेस्ट खबरें

पोस्ट मेलोन के बैंड सदस्यों ने मां कामाख्या मंदिर में की पूजा-अर्चना

ओपी शर्मा

गुवाहाटी 7 दिसंबर 2025/असम.समाचार

विश्वप्रसिद्ध अंतरराष्ट्रीय गायक पोस्ट मेलोन के सहयोगी कलाकारों की टीम ने आज शक्तिपीठ मां कामाख्या मंदिर में पहुंचकर विशेष पूजा-अर्चना की। असम पुलिस की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच कलाकारों का दल मंदिर परिसर में पहुंचा और विधिवत दर्शन किया।

मां कामाख्या के श्रीचरणों में नमन करते हुए दल के सदस्यों ने कहा कि उन्हें यहां आकर अद्भुत आध्यात्मिक अनुभूति हुई। मंदिर की ऐतिहासिक महत्ता और समृद्ध परंपरा के बारे में जानकारी प्राप्त कर वे भावविभोर हो उठे।

शिल्पी दल ने मंदिर प्रांगण में काफी समय बिताया और स्थानीय पुजारियों से कामाख्या शक्तिपीठ की दिव्य ऊर्जा और धार्मिक इतिहास के बारे में विस्तार से जाना।

बाद में मीडिया से बातचीत करते हुए बैंड सदस्यों ने कहा कि “कामाख्या मंदिर का दर्शन हमारे लिए सौभाग्य की बात है। यहां की शांति, ऊर्जा और आध्यात्मिक वातावरण अप्रतिम है।”

कलाकारों का यह दौरा स्थानीय श्रद्धालुओं और पर्यटकों के लिए भी आकर्षण का केंद्र बना रहा।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!