असमएक्सक्लूसिव खबरेंथर्ड आईभूकंप

मोरीगांव में 5.1 तीव्रता का भूकंप, तड़के धरती हिली

असम के मोरीगांव जिले में सोमवार तड़के भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 5.1 मापी गई। यह भूकंप 05 जनवरी 2026 को सुबह 4:17:40 बजे आया, जिससे लोग घबराकर घरों से बाहर निकल आए।

डिंपल शर्मा

मोरीगांव 5 जनवरी 2026/असम.समाचार

असम के मोरीगांव जिले में सोमवार तड़के भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 5.1 मापी गई। यह भूकंप 05 जनवरी 2026 को सुबह 4:17:40 बजे आया, जिससे लोग घबराकर घरों से बाहर निकल आए।

भूकंप का केंद्र अक्षांश 26.37 डिग्री उत्तर और देशांतर 92.29 डिग्री पूर्व पर स्थित था। भूकंप की गहराई लगभग 50 किलोमीटर बताई गई है। झटके मोरीगांव के अलावा आसपास के जिलों में भी महसूस किए गए।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, भूकंप से किसी प्रकार के जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं है। हालांकि, प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है। आपदा प्रबंधन विभाग और स्थानीय प्रशासन को सतर्क कर दिया गया है।

विशेषज्ञों के अनुसार, असम भूकंपीय दृष्टि से संवेदनशील क्षेत्र में आता है, ऐसे में लोगों को सतर्क रहने और अफवाहों से बचने की सलाह दी गई है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!