असमतीसरी आंखप्रशासनमुद्दा गरम हैलेटेस्ट खबरें

नगांव में सीएम विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई!नगांव स्वास्थ्य कार्यालय में कार्रवाई से अफसरशाही में हड़कंप

डिंपल शर्मा

नगांव 9 अक्टूबर 2025/असम.समाचार

नगांव जिले के संयुक्त स्वास्थ्य संचालक कार्यालय में मुख्यमंत्री भ्रष्टाचार निरोधक शाखा ने आज एक ताबड़तोड़ छापा मारा। इस कार्रवाई में आयुष मिशन के जिला योजना प्रबंधक श्रवण कुमार बोरा को रंगेहाथ गिरफ्तार किया गया।

सूत्रों के मुताबिक, बोरा पर पीबीआई फाइलों के नाम पर 10-10 हजार रुपये वसूलने का आरोप है। कहा जा रहा है कि उन्होंने यह रकम आयुष से जुड़ी विभिन्न फाइलों को “तेज़ी से पास कराने” के नाम पर मांगी थी।

पूरा मामला उस वक्त खुला जब कठियातली ब्लॉक के छोट-कंदली उप-स्वास्थ्य केंद्र के डॉक्टर अभिज्ञान गोस्वामी ने भ्रष्टाचार की शिकायत सीधे सीएम विजिलेंस शाखा में दर्ज कराई। शिकायत मिलते ही विजिलेंस की टीम ने जाल बिछाया और बोरा को पकड़ा गया।

फिलहाल टीम ने आरोपी को हिरासत में लेकर आगे की पूछताछ शुरू कर दी है।
नगांव स्वास्थ्य कार्यालय में इस कार्रवाई से अफसरशाही में हड़कंप मच गया है।

क्या अब बाकी भ्रष्ट अफसरों की भी शामत आने वाली है?

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!