अक्षय तृतीया पर शिवसागर में सेवा कार्य : मारवाड़ी महिला समिति ने ठंडा पेय पदार्थ, मिठाई और खाद्य सामग्री वितरित

केशव पारीक,
शिवसागर 21 अप्रैल 2026/असम.समाचार
अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन के अंतर्गत असम प्रांत की शिवसागर मारवाड़ी महिला समिति ने राहगीरों की सेवा के माध्यम से मानवता की सेवा का सुंदर उदाहरण प्रस्तुत किया। समिति की सदस्याओं ने शहर के थाना घाट स्थित हनुमान मंदिर और स्टेशन चाराली के समीप राहगीरों तथा जरूरतमंद लोगों के बीच ठंडे जूस एवं मिठाई के पैकेट का वितरण किया।
साथ ही समिति द्वारा जरूरतमंद व्यक्तियों को खाद्य सामग्री भी प्रदान की गई। इस सेवा कार्य में समिति की कई सदस्याओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। अध्यक्षा सारिका देवड़ा एवं सचिव प्रीति केजरीवाल के नेतृत्व में प्रकल्प संस्कार संस्कृति प्रमुख पिंकी फोगला, सह प्रमुख किरण केड़िया सहित सदस्याएं रेनू अग्रवाल, शोभा जैन, अंजना अग्रवाल, सरिता सराफ, मधु लाहोटी, पूनम अग्रवाल, ललिता मित्तल, सुषमा झुरिया, पिंकी खेमानी का उल्लेखनीय योगदान रहा।

समिति की अध्यक्षा सारिका देवड़ा ने अक्षय तृतीया पर्व के शुभ अवसर पर सभी सदस्याओं को नेक कार्य में सक्रिय भागीदारी के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्होंने कहा कि सेवा का हर छोटा कार्य मानवता के लिए एक बड़ा योगदान होता है।
यह सेवा कार्य अक्षय तृतीया की पवित्रता को चरितार्थ करते हुए समाज के कमजोर वर्गों के प्रति समर्पण और करुणा की भावना को मजबूत करता है। इस सेवा गतिविधि की जानकारी जनसंपर्क अधिकारी एडवोकेट पायल अग्रवाल द्वारा दी गई है।



