बरपेटा के हाउली में 13 रोहिंग्या गिरफ्तार, महिलाओं व बच्चों सहित

अशोक दास
बरपेटा 31 अगस्त 2025/असम.समाचार
असम के बरपेटा जिले के हाउली में पुलिस ने एक विशेष अभियान के तहत 13 रोहिंग्या नागरिकों को हिरासत में लिया। गिरफ्तार किए गए लोगों में 3 पुरुष, 3 महिलाएं और 7 बच्चे शामिल हैं। बच्चों की उम्र 3 से 11 वर्ष के बीच बताई गई है।
प्रारंभिक जांच में खुलासा हुआ है कि ये सभी जम्मू-कश्मीर से दिल्ली होते हुए ट्रेन द्वारा बरपेटा पहुंचे थे। बरपेटा रोड रेलवे स्टेशन पर उतरने के बाद ये लोग एक टेम्पो वाहन से राष्ट्रीय राजमार्ग 27 के रास्ते अज्ञात स्थान की ओर जा रहे थे।
इस दौरान टेम्पो चालक को संदेह हुआ और कानूनी कार्रवाई के डर से उसने हाउली सिविल अस्पताल के पास यात्रियों को उतार दिया और वाहन सहित फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने अनजान समूह को देखकर पुलिस को सूचना दी। इसके बाद हाउली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सभी को हिरासत में लेकर थाने ले गई।
पुलिस पूछताछ में हिरासत में लिए गए लोगों ने बताया कि वे वर्ष 2012 में भारत में घुसे थे और तब से जम्मू-कश्मीर में रह रहे थे। हालांकि, उन्होंने शरणार्थी कार्ड वर्ष 2024 में प्राप्त किया। उन्होंने यह भी दावा किया कि वे असम के रास्ते वापस बांग्लादेश के शरणार्थी शिविरों में लौटने की कोशिश कर रहे थे। पुलिस ने बताया कि उनके बयानों की सच्चाई विस्तृत जांच के बाद ही सामने आएगी।
हिरासत में लिए गए वयस्क
1. मोहम्मद रफीक (37 वर्ष), पिता – सुल्तान अहमद, गांव – साहब बाजार, थाना – मोंडु, जिला – एयरकैप (म्यांमार)
2. नूर अली (62 वर्ष), पिता – स्व. काशिम अली, गांव – बोलिबाजार, थाना – मोंडु, जिला – एयरकैप (म्यांमार)
3. मोहम्मद आलम (35 वर्ष), पिता – स्व. नूर आलम, गांव – लॉन्गदुंग, थाना – मोंडु, जिला – एयरकैप (म्यांमार)
4. आशिया खातून (35 वर्ष), पति – मोहम्मद रफीक, पिता – नूर अली, गांव – बोलिबाजार, थाना – मोंडु, जिला – एयरकैप (म्यांमार)
5. शकुतारा बेगम (28 वर्ष), पति – मोहम्मद आलम, पिता – अहमद कबीर, गांव – लॉन्गदुंग, थाना – मोंडु, जिला – एयरकैप (म्यांमार)
6. सायदा खातून (53 वर्ष), पति – नूर आलम, पिता – स्व. हालेक अब्दुल, गांव – बोलिबाजार, थाना – मोंडु, जिला – एयरकैप (म्यांमार)
हिरासत में लिए गए बच्चे
1. किस्मोता बेगम (10 वर्ष), पिता – मोहम्मद आलम
2. मीनारा बेगम (8 वर्ष), पिता – मोहम्मद आलम
3. मोहम्मद इब्राहिम (5 वर्ष), पिता – मोहम्मद आलम
4. हमीद रहमान (3 वर्ष), पिता – मोहम्मद आलम
5. मोहम्मद उस्मान (11 वर्ष), पिता – मोहम्मद रफीक
6. मोहम्मद इस्माइल (7 वर्ष), पिता – मोहम्मद रफीक
7. आस्मा तारा (3 वर्ष), पिता – मोहम्मद रफीक
पुलिस ने बताया कि मामले की विस्तृत जांच जारी है और केंद्रीय एजेंसियों को भी इसकी सूचना दे दी गई है।



