Blogअसमगुवाहाटीथर्ड आईधर्म और आस्थाराष्ट्रीयलेटेस्ट खबरेंशिक्षासामाजिक

असम न्यायिक सेवा में पांचवां स्थान हासिल करने वाली बांसुरी पोद्दार सम्मानित

डिंपल शर्मा,

 

गुवाहाटी, 25 सितंबर 2026/असम.समाचार

असम न्यायिक सेवा परीक्षा में पांचवां स्थान हासिल कर न्यायिक अधिकारी बनने वाली बांसुरी पोद्दार का मारवाड़ी सम्मेलन गुवाहाटी शाखा की ओर से उनके निवास पर पहुंचकर सम्मान किया गया। बांसुरी पोद्दार पंकज पोद्दार एवं रितु पोद्दार की सुपुत्री हैं।

इस उपलब्धि पर सम्मेलन पदाधिकारियों ने बांसुरी पोद्दार को असमिया गमछा एवं प्रशस्ति-पत्र भेंट कर सम्मानित किया। उनकी सफलता को परिवार एवं मारवाड़ी समाज के साथ-साथ असम के लिए भी गौरव का विषय बताते हुए पदाधिकारियों ने उन्हें उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर मारवाड़ी सम्मेलन गुवाहाटी शाखा के अध्यक्ष शंकर बिड़ला, उपाध्यक्ष प्रदीप भुवालका, मंडलीय उपाध्यक्ष सुशील गोयल, सचिव सूरज सिंघानिया, प्रचार मंत्री विवेक सांगानेरिया, कार्यकारिणी सदस्य माखन लाल अग्रवाल एवं अशोक कुमार सेठिया उपस्थित रहे।

पदाधिकारियों ने कहा कि बांसुरी पोद्दार की सफलता समाज की युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणादायक है। शिक्षा, परिश्रम और समर्पण के बल पर हासिल की गई यह उपलब्धि युवाओं को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेगी। सम्मेलन ने कहा कि समाज की प्रतिभाओं को सम्मानित कर प्रोत्साहित करना शाखा की प्राथमिकताओं में शामिल रहेगा।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!