असमगुवाहाटी

संगीत की दुनिया में शून्य, जुबीन गर्ग को याद कर भावुक हुए गौरव सोमानी

ओपी शर्मा

गुवाहाटी 19 सितंबर 2025/असम.समाचार

असम के संगीत सम्राट और करोड़ों दिलों की धड़कन जुबीन गर्ग के निधन से पूरे प्रदेश में शोक की लहर व्याप्त है। उनकी आवाज़ केवल एक गीत नहीं, बल्कि असम की संस्कृति और पहचान की धड़कन मानी जाती थी।

भाजपा नेता एवं सामाजिक कार्यकर्ता गौरव सोमानी ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा, “यह अपूरणीय क्षति है जिसे शब्दों में व्यक्त करना असंभव है। ईश्वर से प्रार्थना है कि ज़ुबीन दा की आत्मा को शांति प्रदान करें और उनके परिवार व करोड़ों प्रशंसकों को संबल दें।”

उन्होंने आगे कहा कि जुबीन गर्ग की धुनें और उनकी यादें हमेशा लोगों के दिलों में जीवित रहेंगी।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!