Blogअसमअसम.समाचार(स्पेशल)एक्सक्लूसिव खबरेंगुवाहाटीथर्ड आईधर्म और आस्थामौसमराष्ट्रीयलेटेस्ट खबरेंवनसामाजिक

विश्व पर्यावरण दिवस पर मारवाड़ी सम्मेलन गुवाहाटी शाखा ने किया पौधरोपण

विकास शर्मा,

गुवाहाटी, 5 जून 2026/असम.समाचार

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मारवाड़ी सम्मेलन, गुवाहाटी शाखा की ओर से श्री मालीगांव गौशाला परिसर में पौधरोपण एवं सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पर्यावरण संरक्षण और हरित भविष्य के संकल्प के साथ आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए गए तथा गोशाला में कार्यरत सेवादारों को मिठाइयां वितरित कर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में समाजसेवी एवं उद्योगपति कैलाश लोहिया, प्रांतीय अध्यक्ष कैलाश काबरा, उपाध्यक्ष विनोद लोहिया, मंडलीय उपाध्यक्ष सुशील गोयल, गोशाला अध्यक्ष रमेश गोयनका, मंत्री रामस्वरूप जोशी, सलाहकार पितराम केड़िया, प्रमोद हरलालका, नारायण सिंह नरुका तथा माहेश्वरी सभा के अध्यक्ष सीताराम बियानी सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

गुवाहाटी शाखा के अध्यक्ष शंकर बिड़ला ने सभी अतिथियों का पुष्प एवं असमिया गमछा भेंट कर स्वागत किया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल एक दिवस तक सीमित विषय नहीं है, बल्कि प्रत्येक व्यक्ति की नैतिक जिम्मेदारी है।

बढ़ते प्रदूषण, जलवायु परिवर्तन और प्राकृतिक संसाधनों के अत्यधिक दोहन के दौर में अधिक से अधिक वृक्षारोपण समय की आवश्यकता है। एक पौधा आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ और सुरक्षित भविष्य की नींव है।

कार्यक्रम में उपस्थित सभी सदस्यों और अतिथियों ने पर्यावरण संरक्षण, जल संरक्षण तथा हरित जीवनशैली अपनाने का संदेश देते हुए अधिकाधिक वृक्षारोपण का आह्वान किया।

इस अवसर पर सम्मेलन के सदस्य प्रदीप भुवालका, महेंद्र मित्तल, सूरज सिंघानिया (सचिव), प्रदीप पाटनी, जितेंद्र जैन, राजेश भजनका, प्रभात चांडक, संजय सोनी और राजेश जालान सहित बड़ी संख्या में सदस्य उपस्थित रहे।

कार्यक्रम को सफल बनाने में संयोजक विकाश जैन की विशेष भूमिका रही। उनके प्रयासों और समर्पण से कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। सम्मेलन ने इस अवसर पर समाज के सभी नागरिकों से पर्यावरण संरक्षण के लिए सक्रिय भागीदारी निभाने तथा अधिक से अधिक पौधरोपण करने की अपील की।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!