नवनियुक्त जिला आयुक्त से प्रिंट मीडिया एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात

विकास शर्मा,
नगांव, 9 सितंबर 2026/असम.समाचार
नगांव प्रिंट मीडिया एसोसिएशन के एक प्रतिनिधिमंडल ने बुधवार को जिले के नवनियुक्त जिला आयुक्त आरन्यक शइकिया से उनके कार्यालय में शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान एसोसिएशन की ओर से जिला आयुक्त का गमछा, चेलेंग एवं फूलाम जापी पहनाकर अभिनंदन किया गया।
जिला आयुक्त आरन्यक सइकिया ने पत्रकारों का आभार व्यक्त करते हुए जिले के विकास के लिए मीडिया से रचनात्मक सुझाव एवं सहयोग देने का आह्वान किया।

उन्होंने कहा कि जिले के विकास और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रशासन तक पहुंचाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिका है।
जिला आयुक्त ने बताया कि उनका मोबाइल नंबर पत्रकारों को उपलब्ध कराया जा चुका है। उन्होंने पत्रकारों से कहा कि समाचार अथवा किसी समस्या से संबंधित विषय होने पर वे उनसे सीधे फोन पर संपर्क कर सकते हैं या संदेश के माध्यम से जानकारी दे सकते हैं।

इस अवसर पर नगांव प्रिंट मीडिया एसोसिएशन की ओर से कनक हाजरिका, हेमेन कुमार दास, अजय माहातो, फैजुर रहमान, हरेश्वर बोरा, मुरुली बरुआ, नाजिम अहमद, बिरिंची डेका, सफीकुर रहमान, विकास शर्मा, मिजु बोरा, वाहिदुद जमान, मिंटू दास सहित अन्य पत्रकार उपस्थित थे।




